महापौर मीनल और सभापति राठौड़ ने डॉक्टर अम्बेडकर की जयन्ती पर दी अग्रिम शुभकामनायें
अधिकाधिक संख्या में स्वच्छता फीडबैक देने की अपील
रायपुर/ नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने समस्त नगरवासियों को भारत रत्न संविधान निर्माता डॉक्टर बी. आर. अम्बेडकर की जयन्ती दिनांक 14 अप्रैल 2025 पर अग्रिम शुभकामनायें देते हुए समस्त नगरवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य, शान्ति प्रदान करने हेतु और रायपुर को स्वच्छ, सुन्दर, हरित, विकसित और सुव्यवस्थित नगर बनाने सकारात्मक ऊर्जा शक्ति प्रदान करने हेतु हार्दिक मंगल कामनायें की हैँ.
नगर निगम महापौर श्रीमती मीनल चौबे और सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2024 के अंतर्गत सभी नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में रायपुर नगर के हित में स्वच्छता एप्प डाउनलोड कर मोबाइल पर स्वच्छता फीडबैक देने की पुनः विनम्र अपील की है.











.jpg)
Leave A Comment