ब्रेकिंग न्यूज़

1 करोड़ में विशाल नगर, अमलीडीह, राजेन्द्र नगर में उद्यानों को नवीन स्वरूप देने किया भूमिपूजन

 विधायक मोतीलाल साहू ने सभापति सूर्यकान्त राठौड़, पार्षद एवं एमआईसी सदस्य डॉक्टर अनामिका सिंह 
 ग्रामीण विधायक और सभापति ने विशाल नगर में जलसंकट दूर करने वर्तमान पाईप लाईन से पानी देने अथवा नई लाईन डालकर आपूर्ति करने के दिए निर्देश
रायपुर/ रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने रायपुर नगर पालिक निगम के सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, रानी दुर्गावती वार्ड नम्बर 49 की पार्षद एवं निगम सामान्य प्रशासन एवं विधि - विद्यायी कार्य विभाग की अध्यक्ष डॉक्टर अनामिका सिंह सहित वार्ड के पूर्व पार्षद श्री लीलाधर चंद्राकर, नगर निगम अधीक्षण अभियंता श्री राजेश राठौर, जोन 10 जोन कमिश्नर श्री विवेकानंद दुबे, सहायक अभियंता 15वां वित्त आयोग कार्य श्री शैलेन्द्र पटेल, उप अभियंता 15 वां वित्त आयोग कार्य श्री रमेश पटेल,  जोन 10 उप अभियंता जल श्री सुरेन्द्र श्रीवास सहित वार्ड निवासी गणमान्यजनों, स्वयंसेवकों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, महिलाओं, नवयुवकों, आमजनों के मध्य 15वें वित्त आयोग मद से लगभग 1 करोड़ की स्वीकृत लागत से नगर पालिक  निगम जोन 10 के रानी दुर्गावती वार्ड नम्बर 49 के क्षेत्र के अंतर्गत विशाल नगर, अमलीडीह, राजेन्द्र नगर के उद्यानों को शीघ्र नवीन स्वरूप देने श्रीफल फोड़कर और कुदाल चलाकर भूमिपूजन करते हुए कार्य प्रारम्भ करवाया. इसके अंतर्गत उद्यानों की निकास व्यवस्था सुधारने सहित, पाथ वे निर्माण, पौधरोपण, प्रकाश व्यवस्था, लान, बैठक व्यवस्था, प्रसाधन व्यवस्था, वाल राइटिंग सहित अन्य आवश्यक कार्य समाजहित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से विशाल नगर, अमलीडीह, राजेन्द्र नगर के उद्यानों में शीघ्र करवाए जायेंगे. रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू ने सभी कार्यों को तय समयसीमा के भीतर सतत मॉनिटरिंग करते हुए प्राथमिकता के साथ गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने निर्देश दिए हैँ. 
रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू ने वार्डवासियों द्वारा गर्मी में गहन पेयजल संकट की समस्या लगातार बनी रहने की शिकायत मिलने पर वार्ड 49 के क्षेत्र में गर्मी में जलसंकट की समस्या शीघ्र दूर करने विशाल नगर में वर्तमान पाईप लाईन को जोड़कर सुगम पानी आपूर्ति करने और ऐसा नहीं होने की स्थिति में शीघ्र नई पाईप लाईन डालने सर्वे करके शीघ्र प्रस्ताव बनाकर और तत्काल स्वीकृति लेकर विशाल नगर में नई पाईप लाईन डालकर सुगम जलापूर्ति  करके प्राथमिकता से कार्य करवाकर जलसंकट दूर करने कार्यवाही करने के निर्देश नगर पालिक निगम जोन 10 जोन कमिश्नर श्री विवेकानंद दुबे और जोन 10 जल विभाग के उप अभियंता श्री सुरेन्द्र श्रीवास को दिए हैँ. नगर निगम सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने विशाल नगर में पेयजल संकट का स्थायी निदान शीघ्र करने जोन 10 जल विभाग, नगर निगम मुख्यालय जल विभाग और रावणभाठा फिल्टरप्लान्ट की टीम द्वारा शीघ्र सर्वे करके वर्तमान पाईप लाईन से अथवा नहीं होने पर नई पाईप लाईन बिछाने का कार्य करवाकर नागरिकों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति नगर निगम जल विभाग से शीघ्र करवाना प्राथमिकता से सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए हैँ.

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english