ब्रेकिंग न्यूज़

  निगम आयुक्त ने वार्ड 57 का किया निरीक्षण,  दिए आवश्यक निर्देश

 रायपुर - आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप ने पण्डित भगवती चरण शुक्ल वार्ड नम्बर 57 के क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का प्रत्यक्ष निरीक्षण वार्ड पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्री अमर गिदवानी सहित जोन 4 जोन कमिश्नर श्री अरुण ध्रुव, कार्यपालन अभियंता श्री शेखर सिंह एवं अन्य सम्बंधित अधिकारियों की उपस्थिति में कर आवश्यक निर्देश दिए हैँ. आयुक्त ने वार्ड 57 के सतबहनिया तालाब की जलकुम्भी सफाई अभियान चलाकर हटाने और तालाब में सौंदर्यीकरण कार्य करने शीघ्र प्रस्ताव बनाकर देने के निर्देश वार्ड पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्री अमर गिदवानी की मांग पर स्थल में दिए हैँ. आयुक्त ने कुंदरापारा में पुराने और जर्जर शौचालय में आवश्यक सुधार और मरम्मत का कार्य करवाने के निर्देश दिए हैँ. आयुक्त ने वार्ड 57 के अरविन्द नगर में सामुदायिक भवन में पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करवाकर प्रथम तल पर निर्माण शीघ्र करवाने के निर्देश दिए हैँ.

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english