संत ज्ञानेश्वर स्कूल में आज से समर कैंप
- शिविर में स्कूली बच्चों के लिए खेलकूद, डांस, म्यूजिक, योगा, पेंटिंग- ड्राइंग के साथ बहुत कुछ
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में समर कैंप का आयोजन सोमवार, 21 अप्रैल को सुबह आठ बजे से किया जा रहा है। समर कैंप का शुभारंभ अरविंद दीक्षित वार्ड के पार्षद और जोन 10 के अध्यक्ष सचिन मेघानी करेंगे। इस अवसर पर महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले, मुख्य समन्वयक श्याम सुंदर खंगन, स्कूल के प्रभारी परितोष डोनगांवकर और सहप्रभारी नवीन देशमुख विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने बताया कि स्कूल की ओर प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। समर कैंप में न सिर्फ विद्यालय बल्कि आसपास के बच्चों में भी बहुत उत्साह है। शिविर में रजिस्ट्रेशन को लेकर अभिभावकों में भी खासी जिज्ञासा देखी जा रही है। कैंप में विभिन्न गतिविधियों, जिसमें खेलकूद, आर्ट एंड क्राफ्ट, फायरलैस कुकिंग, योगा, डांस, म्यूजिक इत्यादि सीखने में बच्चे एंजाय करेंगे। शानदार समारोह के साथ कैंप का समापन 27 अप्रैल को होगा। इसमें बच्चे कैंप में सीखे और विकसित किए अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। प्रतिभागी बच्चों को प्रमाणपत्र वितरण के बाद शिविर के समापन की घोषणा की जाएगी।

.jpg)









.jpg)
Leave A Comment