महाराष्ट्र मंडल के केंद्रों में हुआ रामरक्षा स्त्रोत व हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ
- आध्यात्मिक समिति के आयोजन में शामिल होने वाली श्रद्धालु महिलाओं का उत्साह लगातार 68वें सप्ताह भी यथावत
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति की ओर से हर शनिवार होने वाला रामरक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा पाठ 68वें सप्ताह भी पूरे उत्साह के साथ जारी रहा। इस सप्ताह वल्लभनगर, अमलीडीह, बूढ़ापारा, अवंती विहार सहित अन्य केंद्र की श्रद्धालु महिलाओं ने उत्साह के साथ रामरक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा का एक साथ पाठ किया।
आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि वल्लभनगर केंद्र की महिलाओं ने मंडल के संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में पाठ किया। इस दौरान मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले, अपर्णा देशमुख, अर्चना जतकर, कांचन पुसदकर, माधुरी गाडगिल, प्राजक्ता पुसदकर, मंजुषा चिलमवाल, अर्चना राखडे, श्वेता टोले, संगीता चांदोकर, शोभा पाटिल, अपर्णा पेंडसे, रोहिनी पेंडसे, अपर्णा आठले, सुहानी पवार समेत कई महिला सभासद प्रमुख रुप से उपस्थित थीं।
मंडल उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल के अनुसार अवंती विहार केंद्र की महिलाओं शुभदा गिरजे, सविता महाजन, चारू पैडका, शिखा उपगाडे, अंजू, रेणुका, स्वर्णा, श्वेता, मनीषा, लीना, स्मिता, शिल्पा चौधरी, गीता हाटे, नीता भंडारकर समेत कई महिलाओं ने रामरक्षा स्त्रोत व हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया। शुरुआती हफ्तों में अवंती विहार केंद्र की महिलाओं ने शंकर नगर व देवेंद्र नगर केंद्र की महिला सभासदों के साथ संयुक्त रूप से सामूहिक पाठ किया। अब इसे लेकर इनकी संख्या इतनी बढ़ गई है कि यहां की श्रद्धालु महिलाएं बड़ी संख्या में स्वस्फूर्त ही रामरक्षा स्रोत और हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ करतीं हैं।
आस्था ने आगे बताया कि इसी तरह अमलीडीह केंद्र में अर्चना भाखरे, अर्चना धर्माधिकारी, अल्पना देवरणकर, प्रेरणा मोरे, अक्षरा भागडे, मेघा जोशी, संध्या फुलघरे, प्रेरणा सप्रे, रितीका चानडील प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। बूढ़ापारा केंद्र की महिलाओं ने बूढ़ापारा स्थित हनुमान मंदिर परिसर में रामरक्षा व हनुमान चालीसा का जोश के साथ सामूहिक पाठ किया। इस दौरान बूढ़ापारा केंद्र की महिला उपस्थित थीं। इनके अलावा भी सड्डू- मोवा, तात्यापारा, सरोना सहित कई केंद्रों की महिलाओं ने भी शनिवार शाम को रामरक्षा स्रोत व हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया।











.jpg)
Leave A Comment