जोन 7 अध्यक्ष श्वेता विश्वकर्मा ने पदभार संभाला
- सभापति सूर्यकांत राठौड,सांसद प्रतिनिधि श्री विजय अग्रवाल, एमआईसी सदस्य अमर गिदवानी, महेन्द्र खोडियार, जोन अध्यक्ष, पार्षद, पूर्व पार्षदों ने दी शुभकामनाएं
रायपुर ।आज नगर पालिक निगम रायपुर के जोन 7 अध्यक्षीय कक्ष में पहुंचकर पूजा - अर्चना उपरांत जोन 7 की जोन अध्यक्ष श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा ने पदभार ग्रहण कर लिया। जोन 7 जोन अध्यक्ष श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा के पदभार ग्रहण करने पर जोन कार्यालय पहुंचकर प्रमुख रूप से रायपुर नगर पालिक निगम के सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, रायपुर लोकसभा सांसद प्रतिनिधि श्री विजय अग्रवाल, नगर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, वित्त विभाग अध्यक्ष श्री महेन्द्र खोडियार, जोन 8 जोन अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ठाकुर,जोन 10 जोन अध्यक्ष श्री सचिन बी. मेघानी, पार्षद श्री आनंद अग्रवाल, श्री अजय साहू, पूर्व पार्षद श्री ओंकार बैस, श्री सनत बैस, सहित निगम जोन 7 जोन कमिश्नर श्री राकेश शर्मा, कार्यपालन अभियंता श्री ईश्वर लाल टावरे, जोन सहायक राजस्व अधिकारी श्री अमरनाथ साहू, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री आत्मानंद साहू सहित जोन 7 के अन्य सम्बंधित अधिकारियों, कर्मचारियों गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, महिलाओं, नवयुवकों, आमजनों ने उन्हें बुके प्रदत्त कर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी ।











.jpg)
Leave A Comment