ब्रेकिंग न्यूज़

 बेटे की हत्या करने के आरोप में पिता व चाचा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 मुंगेली। जिला मुंगेली के थाना पथरिया अन्तर्गत ग्राम कंचनपुर में 23 अप्रैल 2025 की रात हुई हत्याकांड में मृतक भोला श्रीवास के आरोपी पिता शिवचरण श्रीवास (55) व आरोपी चाचा राजेन्द्र श्रीवास (40) को 24 अप्रैल की रात गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया।
 घटना का संक्षिप्त विवरण
23 अप्रैल की रात करीब 11 बजे घर लौटे भोला श्रीवास को आंगन में खून से लथपथ पाया गया। सिर, पीठ, हाथ-भुजाओं पर गंभीर चोट के निशान थे। प्रारंभिक सूचना ग्राम कोटवार ने थाना पथरिया में दिनांक 24 अप्रैल . को रात 2:40 बजे दर्ज कराई। मुंगेली एसपी श्री भोजराम पटेल के निर्देश पर मामले की त्वरित गहनता से जांच ASP नवनीत छाबड़ा, उप-पुलिस अधीक्षक नवनीत पाटिल व अनुविभागीय अधिकारी मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में आरंभ की गई।
 पूछताछ में आरोपी शिवचरण ने स्वीकार किया कि 23 अप्रैल की शाम करीब 9 बजे पुत्र भोला के शराब से उत्पन्न गाली‑गलौज के विवाद में उन्होंने 5–6 बार बांस की डण्डा से वार किया। इससे भोला गंभीर रूप से घायल हुआ और अस्पताल पहुंचने से पहले उसकी मृत्यु हो गई। आरोपी राजेन्द्र ने बताया कि घटना स्थल से   डण्डा को उसने पुलिया के नीचे छिपा दिया था, जिसे बाद में पुलिस ने बरामद कर साक्ष्य संलग्न किया।
 शार्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट व चिकित्सकीय बयानों के आधार पर धारा 238(ख), 3(5) BNS एवं 103(1) BNS के तहत केस दर्ज किया गया। 
 दोनों आरोपियों को 24 अप्रैल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। कार्यवाही में थाना प्रभारी पथरिया निरीक्षक रघुवीर लाल चन्द्रा, सउनि नरेश साहू व प्र. आर. मुकेश कुर्रे सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english