टीम प्रहरी निगम नगर निवेश ने 2 सौ से अधिक स्थानों पर विद्युत पोल में लगे अवैध बैनर -पोस्टर निकाले
-जोन 3 ने तेलीबांधा तालाब के पार देवार डेरा हटाया, जोन 9 ने कचना में अवैध कब्जा हटाया
रायपुर। रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप और जिला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उम्मेद सिंह के निर्देशानुसार एवं नगर निगम अपर आयुक्त श्री पंकज के. शर्मा, उपायुक्त डॉ. अंजलि शर्मा, नगर निवेशक श्री आभाष मिश्रा, सभी जोन कमिश्नरों, कार्यपालन अभियंताओं के मार्गनिर्देशन में टीम प्रहरी द्वारा नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत सभी जोनों के नगर निवेश विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में राजधानी शहर रायपुर नगर निगम क्षेत्र में जनहित में जनसुविधा हेतु मुख्य मार्गों एवं बाजार क्षेत्रो में अभियान चलाकर यातायात पुलिस बल की उपस्थिति में अतिक्रमण एवं अवैध कब्जे हटाकर सडक यातायात सुगम और सुव्यवस्थित बनाने कार्यवाही नियमित रूप से प्रतिदिन निरंतरता से जारी है।
इस क्रम में आज टीम प्रहरी के अभियान के अंतर्गत नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उडऩ दस्ता की टीम द्वारा भाठागांव ओव्हर ब्रिज, मालवीय रोड गौरव पथ होकर व्हीआईपी मार्ग में और जोन 10 मुख्य मार्ग, जोन 1 खमतराई मुख्य मार्ग, गुढियारी मार्ग में एवं अन्य विभिन्न मुख्य मार्गो में मार्ग विभाजको के मध्य विद्युत पोलो में लगाये गये 200 से अधिक अवैध बैनर पोस्टर जप्त कर हटाने की कार्यवाही की।
इसी प्रकार जोन 3 नगर निवेष विभाग ने तेलीबांधा तालाब के समीप देवार डेरा पर अभियान चलाकर कार्यवाही की एवं उक्त क्षेत्र को अवैध कब्जो से मुक्त करवाया। जबकि नगर निगम जोन 9 नगर निवेष विभाग ने कचना क्षेत्र में अभियान चलाकर जेसीबी मषीन की सहायता से अवैध कब्जे हटाने कार्यवाही की। अभियान आगे भी निरन्तर जारी रहेगा।
Leave A Comment