अहमदाबाद विमान हादसे पर देव ने गहन शोक व्यक्त किया
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने अहमदाबाद विमान हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे शब्दातीत और हृदयविदारक घटना बताया और हादसे में मृत लोगों को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने अपने शोक संदेश में मृतकों के परिजनों को यह गहन दुःख सहने का धैर्य व सम्बल प्रदान करने की परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की। श्री देव ने हादसे के बाद प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए केंद्र व गुजरात सरकार के प्रयासों की चर्चा करते हुए कहा कि केंद्र व गुजरात सरकार के साथ-साथ छतीसगढ़ और पूरा देश शोक संतप्त परिवारों साथ खड़ा है। श्री देव ने हादसे में जख्मी लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
Leave A Comment