ब्रेकिंग न्यूज़

 प्रयास विद्यालय चयन परीक्षा में महासमुंद के 131 विद्यार्थियों की सफलता पर कलेक्टर  ने दी बधाई

 महासमुंद / महासमुंद जिले ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु आयोजित चयन परीक्षा में जिले के 131 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने चयनित होकर जिले का नाम गौरवान्वित किया है।
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर समस्त चयनित विद्यार्थियों, उनके पालकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और पालकों के सतत सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रयास विद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में चयन से न केवल विद्यार्थियों का भविष्य उज्ज्वल होगा, बल्कि यह जिले की शिक्षा व्यवस्था के लिए भी एक प्रेरणास्पद उपलब्धि है।जिले के चार विकासखंडों बसना, महासमुंद, सरायपाली और बागबाहरा क्षेत्र के बच्चों ने इस सफलता में भागीदारी निभाई है,जिसमें बसना विकासखंड से 20 विद्यार्थियों ने चयन हुआ है। खोकसा, बंसुला, चिमरकेल, मोहका, हबेकांटा जैसे ग्रामीण अंचलों के बच्चों ने यह सफलता हासिल की। सरस्वती शिशु मंदिर बसना, केजीबीवी बंसुला और एमएस खोकसा जैसे विद्यालयों से चयनित विद्यार्थियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। इसी प्रकार से महासमुंद विकासखंड से 14 विद्यार्थियों ने चयन सूची में स्थान प्राप्त किया। इनमें सेजेस नयापारा तुमाडबरी, उच्च प्राथमिक शाला साराडीह, रामसागर पारा, लखनपुर जैसे शालाओं के छात्र शामिल हैं।
सरायपाली विकासखंड से सबसे अधिक 50 विद्यार्थियों का चयन हुआ। MSG SPL, UPS खपरीडीह, UPS जंगलबेड़ा, सेजेस सरायपाली से चयनित छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा के बलबूते इस मुकाम तक पहुंचे। चयनित छात्रों में नितिन नंद, खुशबू सोनी, त्रिपुरा बारिक, अनुज पांडा, उन्नति सिंह, शेखर चौहान, रेशमा साव, अंकिता कुंवर, यामिनी सिंह बड़ीहा सहित कई नाम शामिल हैं। इसी तरह बागबाहरा विकासखंड से पहली बार इतनी बड़ी संख्या में 47 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। खैरझिटी, मचेवा, भांडीखोज, चिंगरौनी, पतेरापाली जैसे ग्रामों से आए बच्चों ने चयन सूची में स्थान प्राप्त कर इतिहास रचा है। आकांक्षा, जीव टंडन, विनोद सेन, हिमांशी, नितिन नंद, कुवेर, सौम्या, शीतल, रमेश श्रीवास्तव, लक्ष्मी बाई, मोहनलाल ध्रुव जैसे नाम बच्चों की लगन और प्रयास का प्रमाण हैं।इस सफलता पर पूरे जिले में हर्ष और उत्साह का वातावरण है। पालकों और शिक्षकों ने इस उपलब्धि को पूरे जिले की शिक्षा व्यवस्था के लिए गर्व का विषय बताया है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english