ब्रेकिंग न्यूज़

 वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के तहत छुईहा और चिगरिया में शिविर आयोजित

0- ग्रामीणों को दी गई बैंकिंग योजनाओं की जानकारी
महासमुंद. वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के अंतर्गत जिले के विकासखंड बागबाहरा के ग्राम पंचायत छुईहा एवं चिगरिया में विशेष शिविरों का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 150 ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान ग्रामीणों को विभिन्न बैंकिंग सेवाओं, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, वित्तीय जागरूकता तथा साइबर धोखाधड़ी से बचाव के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
शिविर में भारतीय रिजर्व बैंक, रायपुर के वित्तीय समावेशन एवं विकास विभाग के एलडीओ श्री क्षितिज वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में ग्रामीणों से वित्तीय समावेशन अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा संचालित इस अभियान के तहत देश की सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत स्तर पर कम से कम एक शिविर आयोजित किया जा रहा है, ताकि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक बैंकिंग सुविधाओं एवं शासकीय वित्तीय योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके।
इस अवसर पर अग्रणी जिला प्रबंधक श्री प्रकाश चंद्र मेहेर तथा छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक, तेंदुकोना के प्रबंधक श्री पुनीथ शर्मा ने ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना तथा अटल पेंशन योजना के अंतर्गत पंजीयन की प्रक्रिया समझाई गई। इसके साथ ही बैंक खातों को आधार से जोड़ने, केवाईसी एवं री-केवाईसी अपडेट कराने, सी-केवाईसी, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण, नामांकन तथा निष्क्रिय एवं बिना दावे वाली जमा राशि के निपटान के लिए आवेदन की प्रक्रिया बताई गई।
ग्रामीणों को किसान क्रेडिट कार्ड,  डीफ खाते के क्लेम, बैंकिंग लोकपाल योजना एवं बैंकिंग संबंधी शिकायतों के निवारण के बारे में भी जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराधों से सतर्क रहने की अपील करते हुए बताया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी साझा नहीं करना चाहिए। बैंक खाते का उपयोग स्वयं करना चाहिए तथा किसी अन्य व्यक्ति को अपना बैंक खाता किराये पर या लेन-देन के लिए उपलब्ध नहीं कराना चाहिए, ताकि मनी म्यूल जैसी साइबर धोखाधड़ी से बचा जा सके। साइबर वित्तीय धोखाधड़ी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी गई।
शिविर में बैंकिंग प्रतिनिधियों द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं के बारे में भी बताया गया। ग्रामीणों को जानकारी दी गई कि बैंक मित्र एवं बीसी पॉइंट के माध्यम से निःशुल्क बैंक खाता खोलने, राशि जमा एवं आहरण, बीमा पंजीयन, डीबीटी, केवाईसी एवं री-केवाईसी जैसी सुविधाओं का लाभ लिया जा सकता है।शिविर के दौरान ग्रामीणों को नियमित बचत करने, बैंकिंग सेवाओं का सुरक्षित उपयोग करने तथा शासकीय योजनाओं से जुड़कर वित्तीय रूप से सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया गया। बैंकिंग संबंधी जानकारी एवं ऋण संबंधी सलाह के लिए नजदीकी बैंक शाखा अथवा बैंक मित्र से संपर्क करने की अपील की गई।
शिविर के दौरान बैंकिंग सेवाओं एवं योजनाओं से संबंधित ग्रामीणों के आवेदन भी प्राप्त किए गए। इनमें 07 नए बैंक खाते खोलने, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के 07, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के 15, री-केवाईसी के 26 तथा नामांकन (नॉमिनी) के 02 आवेदन शामिल हैं। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत छुईहा की सरपंच श्रीमती ऐस कुमारी यादव, सचिव श्री धनसाय ठाकुर, पीआरपी मधु निषाद, एफएलसीआरपी मीना ठाकुर, सक्रिय महिला मीना यादव सहित बीसी, सीएफएल, एफएलसी काउंसलर एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english