केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय प्रवास पर आज छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे
रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। श्री शाह कल रायपुर में नेशनल फॉरेंसिक साइंर्स यूनिवर्सिटी और सेन्ट्रल फॉरेंसिक साईंस लैबोरेट्री परिसर का शिलान्यास करेंगे। चालीस एकड़ क्षेत्र में बनने वाले इस विश्वविद्यालय में चार सौ करोड़ रूपये खर्च किए जाएंगे। इसी के साथ श्री शाह नेशनल फॉरेंसिक साईंस यूनिवर्सिटी के अस्थायी परिसर का ई-उद्घाटन भी करेंगे।
अपने प्रवास के दौरान श्री शाह छत्तीसगढ़ और पड़ोसी राज्यों के पुलिस महानिदेशक और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के साथ सुरक्षा संबंधित मुद्दों को लेकर बैठक करेंगे। एक अन्य बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री वामपंथी उग्रवाद पर सुरक्षा की समीक्षा करेंगे। श्री शाह तेईस जून को नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ संवाद करेंगे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री इसी जिले के इरकभट्ठी बीएसएफ कैम्प का दौरा कर जवानों के साथ बातचीत भी करेंगे।
वहीं, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट तेईस और चौबीस जून को दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। इस दौरान वे संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। साथ ही आगामी रणनीति को लेकर पार्टी के नेताओं से चर्चा भी करेंगे।










Leave A Comment