नगर निगम भिलाई के उद्यानों का होगा निःशुल्क रखरखाव
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई अंतर्गत लगभग 150 से अधिक उद्यान है। विकसित उद्यानों को इच्छुक व्यक्तियों को रूचि की अभिव्यक्ति आफर के तहत दिया गया है। वर्तमान में रूचि की अभिव्यक्ति आफर आमंत्रित कर महापौर परिषद की स्वीकृति पश्चात 8 एजेसियों को निःशुल्क उद्यान रखरखाव एवं संचालन हेतु नियमानुसार दिया गया है। जिसमें विनय आर.टी.ओ को मिलावट पारा उद्यान एवं हुड़को स्थित भारत माता बाल उद्यान, पिनिकल लायंस क्लब भिलाई को नेहरू नगर पूर्व स्टाफ क्वार्टर उद्यान, विष्णु प्रसाद यादव को नेहरू नगर पश्चिम शिवाजी उद्यान, गुरू चरण सिंह को नेहरू नगर पश्चिम समता उद्यान, सुनील कामड़े को प्रियदर्शिनी परिसर पूर्व चौपाटी उद्यान, दिनेश प्रसाद यादव को परी उद्यान, आनंद एजुकेशन सोसायटी को हास्पिटल सेक्टर गोल मार्केट सी ब्लाक उद्यान दिया गया है। इससे पूर्व 2 उद्यानों को निःशुल्क रखरखाव एवं संचालन हेतु दिया गया है। शेष उद्यानों का पुनः रूचि की अभिव्यक्ति आफर आमंत्रित किया जाएगा, जिसे उद्यानों के समीप बने समिति द्वारा लिया जा सकता है
Leave A Comment