श्रीमती शकुन्तला उपाध्याय का निधन
रायपुर। रायपुर निवासी श्रीमती शकुन्तला उपाध्याय (टेकारी - करही वाली) का 91 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया। वे सेवानिवृत्त प्राचार्य स्वर्गीय नत्थू लाल उपाध्याय की पत्नी, रविशंकर उपाध्याय , प्रदीप उपाध्याय, प्रमोद उपाध्याय और श्रीमती रत्ना मानस मिश्रा ( बेमेतरा ) की माता थीं। उनका अंतिम संस्कार आज महादेव घाट स्थित मुक्तिधाम में किया गया।
Leave A Comment