'एक राखी जवानों के नाम’... बच्चों ने बनाई खूबसूरत राखियां
- महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर स्कूल के प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों ने जवानों के लिए दिखाया देशभक्ति का जज्बा
रायपुर। देश की आंतरिक और बाह्य सुरक्षा में जुटे हमारी सेना के जवानों के लिए महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर विद्यालय की बच्चियों ने एक से एक सुंदर राखियां बनाईं और अपनी शुभकामनाओं को संदेश के माध्यम से भी व्यक्त किया। प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने बताया कि अपने हाथों से राखी बनाने को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखा गया।
शिक्षिका आराधना लाल ने बताया कि शिक्षिका सुदेवी विश्वास और अपर्णा आठले के मार्गदर्शन में पहली से पांचवीं कक्षा तक के बच्चों ने ढेर सारी राखियां बनाई। राखी बनाने के लिए बच्चे घर से रेशम, मोती, फेवीकॉल, स्टार के साथ सजावट के कई सामान लेकर आए थे। बच्चों ने तरह- तरह की आकर्षक रंग-बिरंगी राखियां बनाई। वहीं छठवीं से आठवीं कक्षा के बच्चों में इसे लेकर उत्साह देखा गया। बच्चों ने ग्रुप में बैठकर राखियां बनाईं। जल्दी ही ये राखियां देश के जवानों के लिए सेना मुख्यालय भेजी जाएंगी। इसके लिए इन राखियों को बच्चों ने अपने- अपने नाम और पते के साथ अलग- अलग लिफाफे में पैक किया है।





.jpg)




Leave A Comment