महाराष्ट्र मंडल में फिजियोथेरेपी करने आई मासूम का जन्मदिन मनाया गया धूमधाम से
- मसल्स हार्ड होने के कारण चलने फिरने में भारी तकलीफ होती है मासूम चेष्टा को, अब तक की फिजियोथैरेपी में 30 फीसदी तक तक राहत
रायपुर। खैरागढ़ की सात वर्षीय चलने फिरने में भारी परेशानी का सामना कर रही मासूम ने सपने में भी नहीं सोचा था कि सोमवार दोपहर में महाराष्ट्र मंडल के फिजियोथैरेपी सेंटर में उसका जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाएगा। काफी देर तक तो नन्ही बिटिया खुशी के आंसू भी रोक नहीं पा रही थी। आकस्मिक आत्मीय जन्मदिन ने बच्ची में खूब सारी खुशियों के साथ आत्मविश्वास का भी संचार किया।
फिजियोथैरेपी सेंटर में अपना इलाज करवा रही सात वर्षीय मासूम बच्ची का जन्मदिन महाराष्ट्र मंडल के स्टाफ ने मुख्य समन्वयक श्याम सुंदर खंगन के साथ धूमधाम से मनाया।फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. संगीता कश्यप ने बताया कि खैरागढ़ जिले के छन्नू लाल साहू और रानी साहू की सात साल की बेटी चेष्ठा के मसल्स हार्ड हैं। इसके कारण उसे चलने, हाथों को मोड़ने और बोलने में थोड़ी तकलीफ होती है। चेष्ठा का यहां लगभग एक महीने से इलाज चल रहा है। उसके परिजनों का मानना है कि यहां आने से उसे लगभग 30 फीसद राहत है।
डा. संगीता ने बताया कि जैसे ही हमें पता चला कि आज चेष्ठा का जन्मदिन है, तो हमने मंडल के मुख्य समन्वयक श्याम सुंदर खंगन की अगुवाई में चेष्ठा का जन्मदिन केक काटकर मनाया।
बच्ची ने महाराष्ट्र मंडल के वेब पोर्टल प्रभारी कुणाल दत्त मिश्रा, मेस प्रभाती मंजरी भगाड़े, श्रद्धा जोशी, मनीष देसाई, हुल्लास देवांगन सहित महाराष्ट्र मंडल स्टाफ के साथ अपना जन्मदिन मनाया। उसे विभिन्न प्रकार की टाॅफी समेत मनपसंद बिस्किट्स का एक गिफ्ट पैक भी दिया गया। बच्ची ने पूरे उत्साह के साथ सभी गिफ्ट लिए और अपनी छोटी सी साइकिल की डिग्गी में उसे बड़े प्यार से रखा। बच्ची को खुशियों के पल उपलब्ध कराने के लिए बच्चों की मां ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।





.jpg)




Leave A Comment