श्यामाश्याम धाम 16 और 17 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
श्यामाश्यामधाम मंंदिर उमरपोटी में श्रीकृष्ण प्रकट्य उत्सव पर लोककला महोत्सव और भरथरी लोक गाथा की रहेगी धूम
भिलाई। श्यामाश्याम धाम मंदिर उमरपोटी में श्री कृष्ण प्रकट्य उत्सव की तैयारी जोरों पर है। 16 व 17 अगस्त को पूरे धूमधाम से यह उत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए समिति ने श्यामाश्याम धाम मंदिर को व्यापक रूप दिया है। मंदिर और आवागमन मार्गों पर आकर्षक लाइटिंग व साज-सज्जा की गई है। इसके अलावा इन दो दिनों तक कई कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी। इस बार इस उत्सव में लोक कला महोत्सव और भरथरी लोक गाथा की धूम रहेगी। 17 अगस्त को भंडारा का आयोजन किया गया।
श्यामाश्याम धाम मंदिर में 16 अगस्त को राधा कृष्ण का अभिषेक व विशेष श्रृंगार कार्यक्रम होंगे। सुबह 9 बजे से 12 बजे तक अभिषेक चलेगा। शाम 7 बजे से राधा-कृष्ण की आरती होगी। उसके बाद विशेष श्रृंगार किया जाएगा। दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक लोक कला महोत्सव तथा रात 10 बजे लोक कलाकार कुलेश्वर ताम्रकार द्वारा माटी के महिमा कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। रात 12 बजे महाआरती के बाद छप्पन भोग व केट काटा जाएगा। इस दिन शारदा मानस मंडली छुई खदान दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक, पूजा मानस मंडली महासमुंद व पंडवानी दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक, श्री गंगा मानस मंडली बालोद शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक प्रस्तुति देंगे।
17 अगस्त को सुबह 10 से 11 बजे राग ऑन बैंड, भरथरी मनमोहनी लोक कला बालोद की प्रस्तुति सुबह 11 बजे से 12 बजे तक, गोपेश्वर मानस परिवार खरिहार रोड दोपहर 12 से 2 बजे तक, कामता प्रसाद महराज छुरा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक, जय संतोषी मां मानस परिवार भगवताचार्य अंजू शर्मा खैरागढ़ शाम 5 बजे से 7 बजे तक, वेद मानस मंडली मोहला मानपुर शाम 7 से रात 9 बजे तक, बाल समाज जस धमतरी व झांकी कंस वध गातापार बालोद रात 9 से 12 बजे तक प्रस्तुति देंगे। सभी कार्यक्रम लोककला दर्शन यूट्यूब पर लाइव प्रसारण भी किया जाएगा।


.jpg)
.jpg)
.jpg)






.jpg)


Leave A Comment