ब्रेकिंग न्यूज़

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 79 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित
दुर्ग/ स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के 79 अधिकारी व कर्मचारियों को उल्लेखनीय एवं विशेष कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। जिसमें जिला प्रशासन के 64 और पुलिस प्रशासन के 15 अधिकारी/कर्मचारी शामिल है। सम्मानित अधिकारियों में राजस्व विभाग से अनुविभागीय अधिकारी श्री हरवंश सिंह मिरी, डिप्टी कलेक्टर श्री उत्तम ध्रुव, अतिरिक्त तहसीलदार दुर्ग श्रीमती क्षमा यदु, नायब तहसीलदार श्री वासुमित्र दीवान। जिला कार्यालय दुर्ग से स्टेनोग्राफर वर्ग-3 निज सहायक कलेक्टर दुर्ग श्री दीपक कुमार यादव, सहायक ग्रेड-02 (वरिष्ठ लिपिक शाखा) श्री राकेश कुमार साहू, सहायक ग्रेड 03 (सहायक वित्त लिपिक प्रथम) श्री तेजेन्द्र साहू, नाजरात शाखा भृत्य श्री प्रदीप कुमार क्षत्रिय। कलेक्टर भू अभिलेख शाखा दुर्ग से सहायक अधीक्षक श्री अजय कुमार मेरावी एवं श्री आलोक शुक्ला, सहायक ग्र्रेड-03 श्री खिलेन्द्र साहू एवं भृत्य श्री ईश्वरी साहू। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व विभाग से सहायक ग्रेड-02 श्री एनडी पाहित, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर श्रीमती शिप्रा सिंह, सहायक ग्रेड-2 श्री वेद प्रकाश साहू। जिला योजना सांख्यिकी कार्यालय से सहा. ग्रेड-02 श्रीमती नमिता पन्ना। आयुष विभाग से विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. जया साहू शामिल है। महिला एवं बाल विकास विभाग से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती ममता नागरिया। नगर पंचायत धमधा से कम्प्यूटर ऑपरेटर श्री मनोज कुमार सोनी। विद्युत विभाग विद्युत वितरण केन्द्र बघेरा से श्री उत्तम कुमार सोनी। स्वास्थ्य विभाग से चिकित्सा अधिकारी डॉ. यामिनी सिंह, सुपरवाईजर महिला श्रीमती सुनिता चेलक, स्टाफ नर्स जिला चिकित्सालय दुर्ग श्रीमती सविता सोधिया, आर.एच.ओ. श्री तुलसी राम यादव, नवदृष्टि फाउण्डेशन नया बस स्टैण्ड दुर्ग, श्री राज आढ़तिया वार्ड 29 अस्पताल वार्ड पचरी पारा दुर्ग, श्री गोपाल गुप्ता शिव पारा दुर्ग, श्री धर्मेन्द्र शाह पचरी पारा दुर्ग, दुर्गा प्रसाद सोनी शिव पारा दुर्ग, सुश्री शुमाली सिंह। जिला सेनानी एवं नगर सेना दुर्ग से एसडीआरएफ श्री भूपेन्द्र सिंह राजपूत, श्री गोपी पाटिल, श्री चन्द्रप्रकाश, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं श्री मनोज सोनवानी, श्री भीषम कुमार साहू, श्री दीपक यादव। नगर पालिक निगम रिसाली से राजस्व निरीक्षक श्री रवि श्रीवास्तव। पशु चिकित्सालय दुर्ग से सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी श्री सुरेश कुमार साहू। समाज कल्याण विभाग से डाटा एन्ट्री ऑपरेटर श्री गौतम कुमार साहू। नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा से सहायक ग्रेड-02 श्रीमती अभिलाषा श्रीवास्तव। वनमंडल दुर्ग बीएफओ श्री वेद प्रकाश यादव। मछली पालन दुर्ग से मछुआ चौकीदार श्री चोलेश्वर प्रसाद साहू। नगर पालिका परिषद् कुम्हारी से उप अभियंता श्रीमती साधना अहिरवार। जिला पंचायत दुर्ग से सरपंच श्री ईश्वर प्रसाद साहू, सचिव श्री नीमेश भोयिर, सरपंच श्रीमती लुकेश्वरी साहू, सचिव श्री बिसाहू, सरपंच श्री हुकुमचंद, सचिव श्री चंद्रशेखर, ब्लॉक कार्डिनेटर धमधा श्री राहुल देवांगन। जल संसाधन दुर्ग से उपअभियंता कु. भावना सिन्हा। नगर पालिक निगम भिलाई प्रभारी स्वास्थ्य श्री जावेद अली। नगर पंचायत उतई से स्वच्छता दीदी श्रीमती मनीषा यादव। जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा से बीआरपी धमधा श्रीमती सरोज खोबरागड़े। कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दुर्ग से सहा. ग्रेड-02 श्री उत्तम कुमार साहू। जनपद पंचायत पाटन से पीआईयू श्री योगेश भोई। कार्यालय अभियंता प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से सहायक अभियंता श्री सन्नी तिवारी। लोक निर्माण विभाग से उप अभियंता श्री राकेश कुमार वर्मा, उप अभियंता श्रीमती आशाकिरण देवांगन। शिक्षा विभाग से सहायक संचालक श्रीमती सीमा नायक। आदिवासी विकास दुर्ग से अधीक्षिका श्रीमती आशा जुल्मे भारती, भृत्य श्री विकास कुमार देशमुख। नगर पालिक निगम दुर्ग से सहा. ग्रेड -03 श्री राजू लाल यादव। कृषि विभाग से प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री विजय प्रसाद लहरे।  
इसी प्रकार पुलिस विभाग दुर्ग से निरीक्षक थाना प्रभारी पाटन श्री अनिल साहू, आरक्षक साईबर सेल श्री सनत भारती एवं श्री राजीव रंजन सिंह, सहायक उप निरीक्षक श्रीमती संगीता मिश्रा, प्रधान आरक्षक थाना मोहन नगर लक्ष्मीनारायण पात्रे, आरक्षक सीसीटीएनएस श्री काशी बरेठ, श्री खिलेन्द्र दिल्लीवार, लाईफ केयर दुर्ग श्री मनीष पारख, आरक्षक डीसीबी दुर्ग श्री खेमराज चंद्राकर, आरक्षक जिला विशेष शाखा भिलाई श्री रंजीत सिंह, सहायक उप निरीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार चंद्राकर, प्रधान आरक्षक श्री बालकिशन यादव, श्री शैलेन्द्र यादव, श्री महेन्द्र चंद्रवंशी और मूर्तिकार श्री अशोक कुमार देवांगन को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।  

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english