निगम जोन 5 ने पासपोर्ट कार्यालय के पास अवैध निर्माण हटाया
रायपुर - आज रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देशानुसार और जोन 5 जोन कमिश्नर श्री खीरसागर नायक के मार्गनिर्देशन में जोन 5 सहायक अभियंता श्री नागेश्वर राव रामटेके, उप अभियंता श्री अंकुर मिश्रा, श्री टिकेन्द्र चंद्राकर की उपस्थिति में नगर निगम जोन 5 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़न दस्ता के साथ मिलकर अभियान चलाकर नगर निगम जोन 5 अंतर्गत पासपोर्ट कार्यालय के पास नागरिक श्री राम बहल सिंग द्वारा अनुमति के विपरीत किए गए अवैध निर्माण को हटाने की कार्यवाही की गयी.
वहीं भाठागांव इंटेकवेल के पास भिन्न 2 स्थानों पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा की जा रही अवैध प्लाटिंग पर स्थल पर पहुंचकर जेसीबी मशीन की सहायता से अवैध मुरूम रोड को काटकर मार्ग का आवागमन अवरुद्ध करते हुए स्थल पर तत्काल कारगर रोक लगायी गयी.












Leave A Comment