प्रधानमंत्री पर अमर्यादित टिप्पणी करके कांग्रेस ने राजनीतिक चरित्रहीनता और संस्कारहीनता का प्रदर्शन किया- किरण सिंह देव
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बिहार में चल रही कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के मंच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए अमर्यादित भाषा प्रयुक्त करने पर कड़ा ऐतराज जताया है। श्री देव ने कहा कि बिहार के दरभंगा में इस तरह की भाषा ने कांग्रेस की राजनीतिक चरित्रहीनता और संस्कारहीनता का एक बार फिर शर्मनाक प्रदर्शन किया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान राहुल और तेजस्वी यादव प्रधानमंत्री श्री मोदी के लिए अर्मायादित भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। राहुल गांधी इस यात्रा के दौरान कई बार सार्वजनिक मंच से पीएम मोदी के लिए 'तू-तड़ाक' की भाषा बोलते नजर आए और अब कांग्रेस के कार्यकर्ता ने तो सारे हदें पार करते हुए दरभंगा में मंच से श्री मोदी के लिए अमर्यादित भाषा का उपयोग किया। यह न केवल देश के संवैधानिक पद की मर्यादा और सम्मान पर हमला है, अपितु देश की मातृ-शक्ति के प्रति कांग्रेसियों का विष-वमन है। श्री देव ने कहा कि दरभंगा के अतरबेल में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान यह कार्यक्रम यूथ कांग्रेस से जुड़े मोहम्मद नौशाद ने करवाया था, जिसमें मंच से पीएम मोदी को अपशब्द कहे गए। श्री देव ने कहा कि बिहार की जनता कांग्रेस के इस नितांत अलोकतांत्रिक, अमर्यादित आचरण का माकूल जवाब देगी।

.jpg)









Leave A Comment