राधा अष्टमी पर गौ सेवा महोत्सव का आयोजन
-निगम सभापति सूर्यकान्त राठौड़, छग राज्य नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव हुए सम्मिलित, गौमाता की सेवा कर शुभाशीष प्राप्त किया
रायपुर - आज रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 9 क्षेत्र के फुण्डहर गौठान में टाटीबंध आलोपी नगर के इस्कान मन्दिर रामराज्य फाउंडेशन के प्रतिनिधि, पदाधिकारियों ने राधा अष्टमी पर गौ सेवा महोत्सव का आयोजन रखा गया. आयोजन में रायपुर नगर पालिक निगम के सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, छग राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव सम्मिलित हुए और गौ सेवा करके गौमाता से शुभाशीष प्राप्त किया. जोन 9 जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय, कार्यपालन अभियंता श्री शरद ध्रुव, श्री अंशुल शर्मा सीनियर सहित जोन 9 के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने राधा अष्टमी पर गौ सेवा महोत्सव में गौमाता की सेवा करके उनसे शुभाशीष प्राप्त किया.
गौ सेवा महोत्सव में फुण्डहर गौठान में निवासरत लगभग 250 गौवंश की पूजा की गयी. उन्हें वस्त्र धारण करवाकर भोजन करवाया गया और गौसेवा कर जगत जननी कामधेनु माता से सभी नागरिकों को सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य, शान्ति प्रदान करने हेतु उनके दिव्य श्रीचरणों में विनम्र सामूहिक प्रार्थना की गयी.





.jpg)




Leave A Comment