महाराष्ट्र मंडल गणेशोत्सव में आज दोपहर आठ महिला केंद्रों के भजन, शाम को भावगीत व सुगम संगीत
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के शहीद मेजर यशवंत गोरे स्मृति गणेशोत्सव के नौंवे दिन गुरुवार, चार अक्टूबर को आठ महिला केंद्रों के भजनों के साथ रात को भावगीत व सुगम संगीत का सुमधुर कार्यक्रम आयोजित किया गया है। मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि 16 महिला केंद्रों के भजन का कार्यक्रम एक ही दिन में संभव नहीं है, इसलिए चार और पांच सिंतबर को आठ- आठ केंद्रों की महिलाएं दो- दो भजन प्रस्तुत करेंगी। गुरुवार को बूढ़ापारा, तात्यापारा, सुंदर नगर, कोटा, सुंदर नगर, सरोना, सिविल लाइंस और चौबे कॉलोनी महिला केंद्र दो- दो भजन प्रस्तुत करेंगे। इनमें से एक अनिवार्य रूप में प्रथम पूज्य श्रीगणेश का भजन होगा। शुक्रवार को शंकर नगर, रोहिणीपुरम, डंगनिया, देवेंद्र नगर, अवंति विहार, सड्डू- मोवा, वल्लभ नगर और अमलीडीह महिला केंद्रों की भजनों की प्रस्तुति होगी।
इधर कला एवं संस्कृति समिति की समन्वयक भारती पलसोदकर के अनुसार शाम 7:30 बजे से भावगीत और सुगम संगीत का सुमधुर कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसके लिए अभी तक बड़ी संख्या में प्रविष्टियां मिल चुकी हैं।





.jpg)




Leave A Comment