राजस्व विभाग ने बड़े बकायादार के सम्बंधित परिसर को तत्काल किया सीलबंद
0- जोन 5 के वार्ड 39 एवं वार्ड 41 क्षेत्र में बकायादारों को अंतिम नोटिस दी गयी0
रायपुर - नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप के आदेशानुसार और अपर आयुक्त राजस्व श्री यू. एस. अग्रवाल, उपायुक्त राजस्व डॉक्टर अंजलि शर्मा, जोन 5 जोन कमिश्नर श्री खीरसागर नायक के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 5 राजस्व विभाग द्वारा जोन 5 के वार्डों में चलाये जा रहे बकाया राजस्व वसूली अभियान के अंतर्गत बुधवार को नगर निगम जोन 5 क्षेत्र अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड क्रमांक 40 क्षेत्र में स्थित संपत्ति छत्तीसगढ़ रियल स्टेट द्वारा श्री अमर पाल सिंह का वर्ष 2016 -17 से वर्ष 2025 -26 तक का राशि 14 लाख 37 हजार 836 रूपये बकाया हेतु लगातार बिल ,डिमांड बिल अंतिम नोटिस जारी किए जाने के बाद भी बकाया राशि का भुगतान नहीं करने पर उनके परिसर को सीलबंद कर दिया गया.
आज के सीलबंद अभियान में नगर निगम जोन 5 के सहायक राजस्व अधिकारी श्री प्रमोद जाधव, राजस्व निरीक्षक श्री राजेश मुले,श्री मनीष भोई , सहायक राजस्व निरीक्षक सर्वश्री अमर सागर ,रत्नदीप करवाड़े , मयंक यादव , विपिन सोनी,महावीर घनश्याम ,देवेंद्र नेताम की उपस्थिति रही.
जोन 5 सहायक राजस्व अधिकारी श्री प्रमोद जाधव ने बताया कि आज अभियान के अंतर्गत नगर निगम जोन 5 राजस्व विभाग द्वारा जोन अंतर्गत वार्ड 41 में बकायादार अर्बन मोटर्स, वार्ड 39 क्षेत्र में गद्दा दुकान वाले बकायादार इमामुल्द्दीन को नियमानुसार अंतिम नोटिस दिया गया है. बकाया राशि अदा नहीं किये जाने की स्थिति में नियमानुसार सीलबंदी का कार्यवाही सम्बंधित बकायादारों पर नगर निगम जोन 5 राजस्व विभाग की टीम द्वारा की जाएगी.
Leave A Comment