निगम जोन 8 ने टाटीबंध क्षेत्र में लगभग 1746 वर्गफुट पर स्वीकृति विपरीत अवैध निर्माण को हटाया
रायपुर/ रायपुर नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 8 नगर निवेश विभाग द्वारा जोन 8 अंतर्गत शहीद भगत सिंह वार्ड क्रमांक 21 क्षेत्र के अंतर्गत टाटीबंध क्षेत्र में स्वीकृति के विपरीत लगभग 1746 वर्गफुट पर किये गए अवैध निर्माण को हटाए जाने की कार्यवाही अभियान चलाकर की गयी.
नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल के निर्देश पर स्थल में नगर निवेश विभाग के उप अभियंता श्री लोचन प्रसाद चौहान की उपस्थिति में स्वीकृति विपरीत अवैध निर्माण को स्थल पर तत्काल तोड़ा गया एवं भविष्य में नियमानुसार निर्माण करवाने की कड़ी हिदायत सम्बंधित निर्माणकर्ता को नगर निगम जोन 8 नगर निवेश विभाग द्वारा दी गयी.




.jpg)



.jpg)

.jpg)

Leave A Comment