सेवा पखवाड़ा अंतर्गत 24 सितंबर को किया जाएगा ’नमो मैराथन’ का आयोजन
-आत्मनिर्भर, फिट इण्डिया और नशा मुक्त भारत का दिया जाएगा संदेश
बालोद। राज्य सरकार के निर्देशानुसार 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2025 तक मनाए जा रहे ’सेवा पखवाड़ा दिवस’ के अंतर्गत जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत 24 सितंबर 2025 को सुबह 07.30 बजे से जिला कलेक्ट्रेट परिसर में आत्मनिर्भर भारत, फिट इंडिया, और नशा मुक्त भारत थीम पर ’नमो मैराथन’ का आयोजन किया जाएगा। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने बताया कि नमो मैराथन कार्यक्रम में 18 वर्ष से कम आयु के बालक-बालिकाएं तथा 18 वर्ष से अधिक आयु के महिला, पुरुष हेतु पृथक-पृथक वर्ग बनाये गये हैं। जिसमें प्रथम पुरस्कार 5001 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 3001 रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 2001 रुपये प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक प्रतिभागी अपना पंजीयन 23 सितंबर 2025 को जिला कार्यालय समाज कल्याण विभाग, राजस्व कॉलोनी परिसर, गंगानगर झलमला में सुबह 10 बजे से करा सकते हैं। पंजीकृत प्रतिभागी को नमो मैराथन टी शर्ट प्रदान किया जाएगा। विजेता प्रतिभागियों को समाज कल्याण विभाग कार्यालय झलमला में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों के माध्यम से पुरस्कार राशि का वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 4.50 किमी का नमो मैराथन जिला कलेक्ट्रेट परिसर से शुरू होकर अटल विहार कॉलोनी, शासकीय माध्यमिक शाला सिवनी, खेल मैदान, राजस्व कॉलोनी, समाज कल्याण विभाग, उद्यानिकी विभाग, कलेक्टोरेट चैक, विश्राम गृह आदमाबाद वृद्धाश्रम से होते हुए वापस कलेक्टोरेट परिसर पर खत्म होगा।
उल्लेखनीय है कि नमो मैराथन का मुख्य उद्देश्य ’आत्मनिर्भर भारत, फिट इंडिया, और नशा मुक्त भारत के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना है। यह आयोजन न केवल शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देगा, बल्कि यह युवाओं और नागरिकों को देश के विकास और एक स्वस्थ समाज के निर्माण में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए भी प्रेरित करेगा।
इस आयोजन के माध्यम से बालोद जिला प्रशासन द्वारा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और लोगों को राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास कर रहा है।











.jpg)

Leave A Comment