रायपुर में 15 से 19 नवंबर तक रायपुर लोकसभा सांसद खेल महोत्सव आयोजन होगा
0- सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने नगर निगम मुख्यालय में आयोजन की तैयारियों को लेकर बैठक लेकर दिये आवश्यक निर्देश
0- विधायक सर्वश्री सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौड, माना कैम्प नगर पंचायत अध्यक्ष संजय यादव, आयुक्त विश्वदीप, एमआईसी सदस्य, जोन अध्यक्ष, पार्षद, जोन कमिश्नर, बैठक में हुए सम्मिलित
0- सांसद ने महोत्सव हेतु रायपुर नगर निगम बिरगांव नगर निगम माना कैम्प नगर पंचायत हेतु 13 जोन बनाकर न्यूनतम 30 हजार से अधिक खिलाडियो का पंजीयन कराने व्यापक प्रचार प्रसार करने दिये आवश्यक निर्देश 0
रायपुर. नगर निगम क्षेत्र में दिनांक 15 से 19 नवंबर 2025 तक रायपुर लोकसभा सांसद खेल महोत्सव का आयोजन भारत गणराज्य के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर केन्द्र सरकार के खेल मंत्रालय के फिट इंडिया मुव्हमेंट को जनआंदोलन बनाने किया जायेगा। लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज रायपुर नगर निगम मुख्यालय के सामान्य सभा सभागार में पहुंचकर रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी, रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू, नगर निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकांत राठौड, माना कैम्प नगर पंचायत अध्यक्ष श्री संजय यादव, नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, जिला शिक्षा अधिकारी, नगर निगम के एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षो, पार्षदो, जोन कमिश्नरो की उपस्थिति में बैठक लेकर रायपुर लोकसभा सांसद खेल महोत्सव के आयोजन की रूप रेखा की विस्तृत जानकारी देकर कहा कि रायपुर लोकसभा सांसद खेल महोत्सव के माध्यम से रायपुर नगर निगम के सभी 10 जोनो के सभी 70 वार्डो में नागरिको के बीच खेल का वातावरण बनें।
लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने सांसद खेल महोत्सव में सम्मिलित होने क्यूआर बार कोड को स्कैन कर उसमें दिये गये खेल महोत्सव फार्म को भरवाकर अधिक से अधिक नागरिको को खेलो के प्रति प्रोत्साहित कर सम्मिलित करने कहा है। सांसद ने सभी जोन कमिश्नरो को जोन स्तर पर जोन अध्यक्ष पार्षदो सहित खेल संघो के पदाधिकारियों, खिलाडियो की बैठक लेकर आयोजन में अधिक से अधिक लोगो को जोडने कहा है। सांसद ने रायपुर लोकसभा सांसद खेल महोत्सव के आयोजन को भव्य एवं सफल बनाकर इसमें सभी को जोडने जोन स्तर पर 3-4 स्थानो का चयन करने एवं लोगो को इसमें सम्मिलित 13 खेल विधाओ खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, बास्केट बॉल, रस्साकसी, भारोत्तोलन, कुश्ती, रोप स्पीकिंग, स्वीमिंग, शरीर सौष्ठव, शतरंज, फुगडी, गेड़ी की जानकारी देकर लोगो को अधिक से अधिक इसमें सम्मिलित करने प्रोत्साहित करने की अपील सभी वार्ड पार्षदो से की है।
सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आयुक्त एवं जोन कमिश्नरो को इसमें रायपुर लोकसभा सांसद खेल महोत्सव के 14 से 19 नवंबर तक होने जा रहे रायपुर में आयोजन की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने सभी उद्यानो, वाचनालयो, स्कूल, कॉलेजो, दशहरा उत्सव आयोजन स्थलो, सभी क्लबो, निजी स्कूलो, निजी कॉलेजो, महिलाओ, पुरुषो, घर घर अभियान चलाकर इसे भव्य बनाने अपील की है। सांसद ने कहा कि नगर निगम रायपुर के 10 जोनो में प्रत्येक जोन में कम से कम 4 एवं 10 जोनो में 40 स्थल मैदान के रूप में चिन्हित कर उसमें रायपुर लोकसभा सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जाना है। इसके लिए बैनर पोस्टर पाम्पलेट होर्डिंग के जरिए नागरिको को अधिक से अधिक जानकारी दी जानी है। सांसद ने 25 अक्टूबर से 25 नवंबर 2025 तक 1 माह रायपुर लोकसभा सांसद खेल महोत्सव के आयोजन को भव्य बनाने व्यापक प्रचार प्रसार करने कहा है ताकि रायपुर राजधानी शहर में नागरिको के मध्य खेलो के प्रति वातावरण सकारात्मक रूप से तैयार हो सके और अधिक से अधिक लोग इसमें सम्मिलित हो सके। सभी विद्यार्थियो, युवाओ, छात्र, छात्राओ, पुरुषो, महिलाओ को इससे अवगत कराकर उन्हें महोत्सव में अधिकाधिक सम्मिलित होने आयोजन के फार्म भरने प्रोत्साहित किया जाना है।
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि आज के मोबाईल डिजिटल युग में नगर निगम रायपुर के सभी 70 वार्ड पार्षद सौभाग्यशाली है कि उन्हें रायपुर नगर निगम की टीम बनाकर रायपुर लोकसभा सांसद खेल महोत्सव में सम्मिलित होने का अवसर मिल रहा है। महापौर ने अपील की कि रायपुर नगर निगम की सभी महिला वार्ड पार्षद अपने वार्ड की रहवासी महिलाओ को आयोजन से अधिक से अधिक जोडे एवं उसके लिए बारकोड को स्कैन करवाकर फार्म भरवाकर आयोजन को भव्यता देने सहभागी बने। …


.jpg)

.jpg)






.jpg)
Leave A Comment