डॉ. आलोक दुबे का निधन
- विप्र समाज ने शोक व्यक्त करते हुए विनम्र श्रद्धाजंलि दी
रायपुर। ब्राम्हणपारा निवासी (वर्तमान में सुंदर नगर) पूर्व छात्रनेता व क्रीड़ा अधिकारी (इंजीनियरिग कॉलेज रायपुर) डॉ.आलोक दुबे का आज 63 वर्ष की आयु में एम्स हॉस्पिटल रायपुर में आकस्मिक निधन हो गया । वे स्व. ब्रम्हानंद दुबे और मीरा दुबे (अकलतरा वाले) के पुत्र , शैल दुबे के पति, अजय दुबे (से. नि. एमडी, सीएसपीडीसीएल), अरविंद दुबे (खाद्य अधिकारी) और आभा शर्मा के भाई, अदिति और अनुजा के पिता थे।
उनका अंतिम संस्कार आज महादेव घाट स्थित मुक्तिधाम में शाम 4 बजे किया गया।
डॉ. आलोक दुबे के निधन पर ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ सदस्यों- अनिल तिवारी, भूपेन्द्र शर्मा, अविनाश शुक्ला, ज्ञानेश शर्मा, प्रशांत शर्मा, आनंद पांडे, प्रदीप शर्मा, सुरेन्द्र दीवान, भारती शर्मा, प्रीति, अतुल दीवान, डॉ. अखिलेश त्रिपाठी, अनिता शर्मा, नीलिमा जोशी, शेखर दुबे, विकास तिवारी, अमिताभ दुबे, प्रदीप कुमार शुक्ला, सुयश शुक्ला, अनुराग मिश्रा, सुबोध शर्मा, डॉ. सुधीर शर्मा, नीलिमा शर्मा, नवीन किरण शर्मा, सुधांशु दीवान, रंजना तिवारी, कुसुम शर्मा, असीम पांडेय, प्रमोद शर्मा, अजय तिवारी, अवधेश दुबे, मिनाक्षी मिश्रा, दीपक दीवान, सुनील दीवान ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धाजंलि अर्पित की है।
Leave A Comment