मुख्यमंत्री ने चिल्फी घाटी हादसे पर शोक व्यक्त किया
रायपुुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को कबीरधाम जिले के चिल्फी घाटी में हुए हादसे पर शोक व्यक्त किया है।
श्री साय ने सोशल मीडिया पर अपने संवेदना संदेश में लिखा- इस दुर्घटना में 3 महिला शिक्षिकाओं सहित कुल 5 लोगों के असमय निधन एवं कुछ के घायल होने से मन व्यथित है। घायलों के उपचार हेतु तत्काल उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को निर्देशित किया है। मेरी संवेदनाएं पीडि़तों के परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।
गौरतलब है कि कबीरधाम जिले में रविवार को एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) और ट्रक की टक्कर में तीन महिलाओं व एक नाबालिग लड़की समेत पांच लोगों की मौत हो गई तथा पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ये लोग मूल रूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे और पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश में कान्हा राष्ट्रीय उद्यान घूमने के बाद कोलकाता जाने वाली ट्रेन में सवार होने के लिए बिलासपुर जा रहे थे।


.jpg)

.jpg)






.jpg)
Leave A Comment