निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही करने के दिए निर्देश
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई जोन क्रमांक-01 अंतर्गत टेनिस ग्राउण्ड, पुष्पक नगर में अवैध प्लाटिंग सहित फरीद नगर लिम्हा तालाब का आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय द्वारा निरीक्षण किया गया। निगम आयुक्त एवं जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत द्वारा वार्ड क्रमांक-02 स्मृति नगर टेनिस ग्राउण्ड का निरीक्षण कर साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखने निर्देशित किया गया है। पुष्पक नगर होटल इंपीरियल के पीछे भू-माफियाओं द्वारा अवैध प्लाटिंग कर आम नागरिको को विक्रय किया गया है, नागरिको द्वारा नगर निगम भिलाई से बिना भवन अनुज्ञा लिए मकान निर्माण कर लिया गया है, उक्त स्थल का अवलोकन कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। वार्ड क्रमांक-11 फरीद नगर स्थित लिम्हा तालाब का निरीक्षण कर तालाब के जलकुम्भी की साफ-सफाई कराने निर्देशित किया गया है। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, उप अभियंता पुरूषोत्तम सिन्हा, बसंत साहू, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, क्रिस्टोफर पाल उपस्थित रहे।












.jpg)
Leave A Comment