रेत खदानों के ई-नीलामी प्रक्रिया हेतु प्रशिक्षण 10 अक्टूबर को दुर्ग में आयोजित होगा
- *इच्छुक बोलीकर्ताओं से प्रशिक्षण में सम्मिलित होने का आग्रह
बेमेतरा। गौण खनिज साधारण रेत खदानों के आबंटन की प्रक्रिया अब ई-नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) प्रणाली के माध्यम से की जाएगी। इसके तहत समस्त प्रक्रिया — निविदा जारी करना, बोलीकर्ताओं का पंजीयन, बोली लगाने की प्रक्रिया, तकनीकी अर्हता का परीक्षण, लॉटरी प्रक्रिया एवं अधिमानी बोलीदार का चयन — एमएसटीसी पोर्टल के माध्यम से संपन्न की जाएगी।
संचालक, भू-संपदा विभाग के निर्देशानुसार ई-नीलामी प्रक्रिया की जानकारी एवं प्रशिक्षण हेतु दुर्ग संभाग के जिला अधिकारियों एवं इच्छुक बोलीकर्ताओं के लिए विस्तृत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यह प्रशिक्षण 10 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार) को समय दोपहर 12.00 बजे से अपरान्ह 3.00 बजे तक जिला पंचायत सभागार, दुर्ग में आयोजित होगा। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य ई-नीलामी से संबंधित सभी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करना है ताकि इच्छुक बोलीकर्ता पोर्टल के माध्यम से नीलामी में सफलतापूर्वक भाग ले सकें।
प्रशिक्षण के संबंध में जिला प्रशासन द्वारा बताया गया है कि कार्यक्रम की अधिकतम जानकारी समाचार पत्र, कार्यालय नोटिस बोर्ड एवं जिला प्रशासन के आधिकारिक वेब पोर्टल के माध्यम से दी जा रही है, ताकि अधिक से अधिक इच्छुक बोलीकर्ता इस प्रशिक्षण में शामिल हो सकें। उल्लेखनीय है कि उक्त प्रशिक्षण राज्य के सभी संभागों में क्रमवार रूप से आयोजित किया जा रहा है, रायपुर में 9 अक्टूबर, दुर्ग में 10 अक्टूबर, बिलासपुर में 13 अक्टूबर, सरगुजा में 14 अक्टूबर एवं बस्तर में 16 अक्टूबर 2025 को प्रशिक्षण कार्यक्रम होंगे। प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं इच्छुक बोलीकर्ताओं से अपील की है कि वे प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से शामिल होकर ई-नीलामी प्रक्रिया की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करें।

.jpg)

.jpg)








.jpg)
Leave A Comment