पूर्व मंत्री श्री भोजवानी के निधन पर डॉ. रमन सिंह , बृजमोहन अग्रवाल ने शोक व्यक्त किया
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री लीलाराम भोजवानी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे अपने लिए व्यक्तिगत क्षति बताया है।
अपने ट्वीट शोक संदेश में डॉ. सिंह ने लिखा-
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और अविभाजित मध्यप्रदेश में पूर्व मंत्री श्री लीलाराम भोजवानी जी के निधन की खबर अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है।
आज हमारे काकाजी श्री भोजवानी जी हमें छोडक़र चले गये हैं, यह मेरे लिये व्यक्तिगत क्षति है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को श्रीधाम में स्थान तथा शोक संतप्त परिजनों को यह कठिन दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।
वहीं पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने अपने शोक संदेश में लिखा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और अविभाजित मध्यप्रदेश में मंत्री रहे, राजनांदगांव के लोकप्रिय जननायक लीलाराम भोजवानी जी की मृत्यु की सूचना अत्यंत दुखद है।
भगवान पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें व परिजनों को दु:ख की इस घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करें।

Leave A Comment