महाराष्ट्र मंडल में लक्ष्मी पूजन 21 को
- रविवार को होगा दिवाली पहाट के साथ आत्मीय मिलन समारोह भी
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के सचिव पंडित चेतन गोविंद दंडवते के अनुसार 21 अक्टूबर को दोपहर 3:00 से शाम 4:30 बजे तक और शाम 6:00 से 8:40 बजे तक लक्ष्मी पूजन का मुहूर्त है। दंडवते ने यह जानकारी दाते पंचाग के अनुसार दी है।
मंडल सचिव ने बताया कि शुक्रवार को परंपरागत तरीके से बसुबारस मनाया गया। शनिवार को धनत्रयोदशी का मुहूर्त है, जबकि नरक चतुर्दशी, अभ्यंग स्नान व यम तर्पण सोमवार, 20 अक्टूबर को होगा। 19 अक्टूबर को तिथिनुसार खाली है। इस ‘कुछ भी नहीं’ वाले दिन भी लोगों को दीपावली की खरीदी करने का अवसर मिलेगा। दंडवते के अनुसार बुधवार, 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा की जाएगी। इसी दिन बही- पूजन का मुहूर्त सुबह 3:00 से 6:00, अपराह्न 11:00 से 12:30 और शाम को 6:30 से 8:00 तक है। गुरुवार, 23 अक्टूबर को भाईदूज मनाया जाएगा।
इधर मंडल अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने बताया कि रविवार, 19 अक्टूबर को सुबह छह बजे से भक्ति व भाव गीतों का लोकप्रिय कार्यक्रम दिवाली पहाट होगा। चंद्रशेखर सुरावधनीवार के नेतृत्व में होने वाले मनोरमा रघुनाथ सुरावधनीवार समृति ‘स्वरदीप’ दिवाली पहाट के साथ ही दिवाली मिलन का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है। इसमें बड़ी संख्या में मंडल के सभासदों के साथ हर आयुवर्ग के परिजन और संगीत प्रेमी दर्शक भी यहां जुटेंगे। युवा समिति के समन्वयक विनोद राखुंडे ने जानकारी दी कि प्रति माह के अनुसार अक्टूबर महीने में भी 19 तारीख, रविवार शाम सात बजे महाराष्ट्र मंडल परिसर में छत्रपति शिवाजी महाराज की महाआरती की जाएगी। इस मौके पर शिवाजी महाराज के जीवन की किसी एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम का स्मरण भी किया जाएगा।












.jpg)
Leave A Comment