कलेक्टर श्री सिंह ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई शपथ
दुर्ग. लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आज कलेक्टोरेट के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने जिला कार्यालय के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करने की शपथ दिलायी। सभी ने अपने देश की आंतरित सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प लिया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती योगिता देवांगन, अपर कलेक्टर श्री विरेन्द्र सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सिल्ली थॉमस सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।













.jpg)
Leave A Comment