जिले में सुगमता और पारदर्शिता के साथ जारी है धान खरीदी
0- ग्राम रीको के किसान श्री देवेन्द्र यादव ने अच्छी व्यवस्था एवं समर्थन मूल्य के लिए मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
रायपुर. मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुगमता एवं पारदर्शिता के साथ निरंतर जारी है। आज आरंग ब्लॉक के ग्राम पंचायत रीको के किसान श्री देवेन्द्र कुमार यादव द्वारा ग्रामीण सेवा सहकारी समिति मर्यादित, मंदिर हसौद में लगभग 100 क्विंटल धान का विक्रय किया गया।
श्री यादव ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए सरकार द्वारा मंडी में उत्कृष्ट व्यवस्था की गई है। मैंने अपना टोकन ऑनलाइन प्राप्त किया था और निर्धारित तिथि पर बिना किसी परेशानी के धान विक्रय किया है। हमारे धान का तौल पूरी पारदर्शिता के साथ किया गया। वर्तमान में साय सरकार 3100 रुपए प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कर रही है, जिससे किसानों में उत्साह बढ़ा है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का धन्यवाद करता हूं।


.jpg)




.jpg)
.jpg)
.jpg)
Leave A Comment