92 वर्षीय प्रमोदिनी देशमुख का महाराष्ट्र मंडल ने किया सम्मान
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की वरिष्ठजन सेवा समिति ने 92 वर्षीय प्रमोदिनी देशमुख का उनके निवास पर सम्मान किया। महाराष्ट्र मंडल की वरिष्ठतम सभासद सम्मान योजना के अंतर्गत किए गए इस सम्मान में समिति के अध्यक्ष श्याम सुंदर खंगन, नमिता शेष, संध्या खंगन, दिव्या पात्रीकर, नेत्रा देशमुख, विजया देशमुख, गौरी क्षीरसागर सहित अनेक कार्यकारिणी सदस्यों, पदाधिकारियों और सभासदों ने उनका सम्मान किया। सूत माला, शाल और श्रीफल से किए गए सम्मान के प्रति प्रमोदिनी ने सभी का आभार माना। बताते चलें कि महाराष्ट्र मंडल ने अपनी वरिष्ठजन सेवा समिति के माध्यम से दिसंबर महीने में 80 वर्ष से अधिक आयु के अपने 17 वरिष्ठतम सभासदों को सम्मानित किया।










.jpg)
Leave A Comment