मोर्चा अध्यक्षों ने केन्द्रीय बजट का किया स्वागत
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रदेश मोर्चा अध्यक्षों ने केन्द्रीय बजट का स्वागत करते हुए इसका स्वागत कर कहा है कि केंद्रीय बजट 2026 'विकसित भारत' के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसमें समावेशी विकास पर विशेष जोर दिया गया है। इस बजट में समाज के विभिन्न वर्गों—महिलाओं, युवाओं और वंचित समुदायों के लिए व्यापक रणनीतियों और वित्तीय आवंटन का प्रावधान है।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने कहा है कि बजट 2026 में 'नारी शक्ति' को आर्थिक विकास का स्तंभ माना गया है। स्वयं सहायता समूहों (SHGs) की 3 करोड़ महिलाओं को 'लखपति दीदी' बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए कौशल विकास और बाजार पहुंच पर ध्यान दिया जाएगा। कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल के निर्माण और शिशु गृहों की स्थापना के लिए राज्यों को विशेष अनुदान दिया गया है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने कहा कि युवाओं को 'अमृत पीढ़ी' के रूप में संबोधित करते हुए, बजट शिक्षा, कौशल और उद्यमिता पर केंद्रित है। शीर्ष 500 कंपनियों में 1 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करने का विस्तार किया गया है, जिसमें ₹5000 मासिक भत्ता शामिल है। घरेलू संस्थानों में उच्च शिक्षा के लिए ₹10 लाख तक के ऋण पर 3% ब्याज छूट का प्रावधान और मुद्रा ऋण सीमा के तहत 'तरुण' श्रेणी के तहत ऋण सीमा को ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹20 लाख कर दिया गया है, ताकि युवा उद्यमी अपना व्यवसाय बढ़ा सकें।
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर ने कहा कि भारत विस्तार योजना के तहत एआई-इंटीग्रेटेड एडवाइजरी, प्रोडक्टिविटी बढ़ाना, रिस्क कम, एग्री-टेक जॉब्स विकसित करने पर फोकस किया गया है। यह पहल खेती को किस्मत से निकालकर डेटा और एआई आधारित निर्णयों पर लाएगी है, जिससे किसानों की आमदनी बढ़ती है और ग्रामीण युवाओं के लिए एग्री-टेक में नए रोजगार बनते हैं।
भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू ने कहा कि पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत ओबीसी समुदाय के पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को वित्तीय सहायता, प्रशिक्षण और आधुनिक उपकरण प्रदान करने के लिए ₹13,000 करोड़ का विशेष पैकेज घोषित किया गया। प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप के तहत ओबीसी और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के लिए शैक्षणिक आधार मजबूत करने पर जोर दिया गया है।
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े ने कहा कि वंचित समुदायों के लिए 'पीएम जनमन' और 'पीएम-अजय' जैसे मिशनों को प्राथमिकता दी गई है। विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए बुनियादी ढांचे (सड़क, पानी, बिजली) हेतु आवंटन में वृद्धि स्वागत योग्य है। अनुसूचित जाति के प्रभुत्व वाले गांवों के समग्र विकास के लिए 'आदर्श ग्राम' योजना का विस्तार किया गया है।
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह ने कहा कि एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय योजना में जनजातीय क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए 700 से अधिक स्कूलों के निर्माण और शिक्षकों की भर्ती में तेजी लाने का लक्ष्य। उद्यमियों के लिए ऋण सुविधाओं को और अधिक सुलभ बनाया गया है।
भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मकमूर इकबाल खान ने कहा कि पीएम-विकास अल्पसंख्यक समुदायों, विशेष रूप से महिलाओं और कारीगरों के कौशल विकास और नेतृत्व प्रशिक्षण के लिए पांच योजनाओं का एकीकरण किया गया है। उच्च शिक्षा में अल्पसंख्यक छात्रों की भागीदारी बढ़ाने के लिए पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति और 'नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप' के बजट में वृद्धि की गई है।












.jpg)
Leave A Comment