केन्द्रीय बजट से महिलाओं की शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा- छात्राएं
दुर्ग/ दुर्ग जिले के महिला महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राएं अदिति मौर्य और खुशबू, जो मूलतः जगदलपुर की निवासी हैं, ने केंद्रीय बजट को दूरदर्शी और सभी वर्गों के हित में बताया है। छात्राओं का कहना है कि इस बजट में महिलाओं, छात्राओं और दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले युवाओं की जरूरतों को विशेष रूप से ध्यान में रखा गया है। छात्राओं ने बताया कि उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए दूसरे जिलों में आने वाली छात्राओं को आवास की सबसे बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है। हॉस्टल की सुविधा नहीं होने के कारण कई छात्राएं अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ने को मजबूर हो जाती हैं या फिर पीजी में रहकर पढ़ाई करती हैं, जहां शैक्षणिक माहौल अनुकूल नहीं मिल पाता। वनांचल क्षेत्रों की छात्राओं के लिए यह समस्या और भी गंभीर है। ऐसे में केंद्रीय बजट में छात्रावास (हॉस्टल) सुविधा की घोषणा से बाहर से आकर पढ़ने वाली छात्राओं को सुरक्षित और अनुकूल वातावरण मिलेगा, जिससे वे बिना किसी चिंता के अपनी पढ़ाई पूरी कर सकेंगी।
छात्राओं ने कहा कि यह बजट महिलाओं को आत्मनिर्भरता और सशक्त करने की दिशा में एक मजबूत कदम है। उन्होंने महिलाओं पर केंद्रित इस बजट के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।










.jpg)
Leave A Comment