रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने आमापारा ब्रिज के नीचे वेंडिंग कियोस्क का जल्द से जल्द संचालन कार्य प्रारम्भ करने दिए निर्देश
रायपुर- रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा आमानाका ब्रिज के नीचे वेंडिंग कियोस्क को निर्धारित स्थान पर स्थानांतरित किया गया है। उक्त स्थान पर मूलभूत आवश्यकता (पानी, बिजली, साफ-सफाई एवं वेंडिंग जोन) की व्यवस्था पूर्व से ही की जा चुकी है। परंतु शिफ्टिंग उपरांत 60 दुकानों मे एक-एक कर नल कनेक्शन जोड़ने, बिजली कनैक्शन जोड़ने के कार्य मे अतिरिक्त समय लगा है, जो कि अवलंबित समय की श्रेणी में आता है। नवीन वेंडिंग जोन मे लगातार मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था संचालनकर्त्ता एजेंसी से समन्वय स्थापित करते हुए पूर्ण कर लिया गया है एवं एजेंसी को जल्द से जल्द संचालन कार्य प्रारंभ करने निर्देशित किया गया है।
पूर्व निर्मित वेंडिंग जोन मे नालंदा लाईब्रेरी निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है। कार्यस्थल मे कुछ टेनसाईल कैनोपी को निकालकर रखा गया है। रायपुर नगर पालिक निगम के अधिकारियों की चर्चा अनुसार उनके द्वारा कैनोपी को अन्यत्र स्थापित किया जायेगा।





.jpg)




Leave A Comment