महाराष्ट्र मंडल- प्रथमेश हाॅस्पिटल का नि:शुल्क कार्डियक कैंप 8 को
हृदय रोगियों के लिए काफी फायदेमंद और मार्गदर्शन देने वाला है शिविर
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल और प्रथमेश कार्डियक इंस्टीट्यूट के संयुक्त तत्वावधान में चौबे कॉलोनी स्थित मंडल भवन में रविवार, आठ फरवरी को एक दिवसीय नि:शुल्क कार्डियक कैंप लगाया जा रहा है। इसमें मुफ्त हृदय रोग परामर्श, उच्च रक्तदाब व मधुमेह की जांच, ईसीजी जांच, लिपिड प्रोफाइल, एचबीए1सी की जांच, हृदय रोग से संबंधित परामर्श और मार्गदर्शन दिया जाएगा।
प्रथमेश हॉस्पिटल के डॉ. गौरव त्रिपाठी और डॉ. सुलभ चंद्राकर ने बताया कि महाराष्ट्र मंडल में रविवार को लगाए जा रहे शिविर में सीने में दर्द और घबराहट, सांस फूलना, हाई बीपी व डायबिटीज और जांच रोग का पारिवारिक इतिहास जानने के इच्छुक मरीजों को जरूर आना चाहिए। शिविर में शामिल होने के लिए महाराष्ट्र मंडल में अग्रिम पंजीयन कराना आवश्यक है।

.jpeg)






.jpg)


Leave A Comment