महाराष्ट्र मंडल के नि:शुल्क कार्डियक कैंप में उमड़ी भीड़
- प्रथमेश हास्पिटल के सौजन्य से लगे नि:शुल्क शिविर में बुजुर्गों के साथ युवाओं ने कराई स्वास्थ्य की जांच
रायपुर। अनहेल्दी डाइट और स्ट्रेस भरी लाइफ में हृदय से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए महाराष्ट्र मंडल में प्रथमेश हाॅस्पिटल के सौजन्य से एक दिवसीय निःशुल्क कार्डिंयक कैंप लगाया गया। इसमें सुबह दस बजे से लोगों की भीड़ देखी गई। शिविर के तय समय से दो घंटे बाद तक मरीजों की आना लगा रहा और सेवाभावी डॉक्टरों ने हर व्यक्ति की जांचकर उन्हें स्वास्थ्य से संबंधित परामर्श भी दिए। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों के स्वास्थ्य जांच की गई।
महाराष्ट्र मंडल के रितेश बाबर ने बताया कि शिविर में देवपुरी स्थित प्रथमेश हास्पिटल के डीएम कार्डियोलाॅजी डा. गौरव त्रिपाठी और डा. शुलभ चंद्राकर शामिल हुए। दोनों डाॅक्टरों ने शिविर में पहुंचे लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें चिकित्सकीय सलाह दी। कैंप में ब्लड प्रेशर, शुगर, ईसीजी, लिपिड प्रोफाइल, एचबीए1सी की जांच भी की गई।
डीएम कार्डियोलाजी डॉ. गौरव त्रिपाठी ने कहा कि हार्ट अटैक को काफी हद तक समझना और रोकना हमारे हाथ में होता था। अगर घर में ऐसी मेडिकल हिस्ट्री है, तो हमें समय के साथ अलर्ट होना होगा। बेहतर सेहत के लिए नियमित व्यायाम, अच्छा खानपान बेहद जरूरी है। राज्य और केंद्र सरकार को ह्दय रोग को लेकर राष्ट्रीय अभियान चलाना चाहिए। वहीं डा. शुलभ चंद्राकर ने कहा कि धूम्रपान और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन हृदय रोग के जोखिम को बढ़ाता है। ध्रूमपान और नशे के कारोबार पर शासन को सख्त एक्शन भी लेना चाहिए।











Leave A Comment