माशिमं के हेल्प लाइन नंबर पर बच्चे कर रहे कॉल
- एक्सपर्ट पैनल में शामिल संत ज्ञानेश्वर स्कूल के प्राचार्य मनीष गोवर्धन किसी बच्चे की समस्या का कर रहे समाधान, तो किसी के सवाल का दे रहे जवाब
रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की ओर से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से प्रारंभ होने वाली हैं। परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं के मन से भय और अन्य दिक्कतों को दूर करने के लिए माशिमं ने हेल्प लाइन नंबर जारी किया है। इसमें छात्र-छात्राएं विषयवार तैयारी की जानकारी ले रहे हैं। विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी को लेकर हर तरह के सवाल पूछ रहे हैं। वहीं कुछ छात्र अपनी समस्याएं भी बता रहे हैं। एक्सपर्ट के इस पैनल में शामिल संत ज्ञानेश्वर विद्यालय के प्राचार्य मनीष गोवर्धन भी बच्चों की शंकाओं का समाधान कर रहे हैं और उन्हें प्रोत्साहित भी।
गोवर्धन ने बताया कि हेल्प लाइन नंबर पर बच्चों के साथ अभिभावकों के भी कॉल आ रहे हैं। कई बच्चों के यह सवाल होते हैं कि लास्ट ईयर के पेपर से कितना प्रश्न इस वर्ष आएगा। ऐसे में हम बच्चों को यह बताते हैं कि शायद कोई आ जाए, यह सोचकर पूरे प्रश्नों की तैयारी करो और फिर कोई नहीं आएगा, सोचकर भिन्न प्रश्नों की तैयारी अलग से कर लो। ऐसे में तुम्हें परेशानी नहीं होगी।
हेल्प लाइन सेंटर में बैठे मनोवैज्ञानिक, डॉक्टर और शिक्षक परीक्षार्थियों की काउंसिलिंग कर उन्हें मोटिवेट कर रहे हैं। हेल्प लाइन पर खासतौर पर महासमुद, जांजगीर- चांपा, धमतरी, रायपुर, रायगढ़ और दुर्ग जिलों के 12वीं कक्षा के छात्र- छात्राएं विषयों की तैयारी को लेकर ज्यादा सवाल पूछ रहे हैं। कई विद्यार्थी समय प्रबंधन, याद करने की तकनीक और परीक्षा के डर से जुड़े सवाल भी कर रहे हैं। छात्रों के इन प्रश्नों का जवाब मनोवैज्ञानिक और विषय विशेषज्ञ गंभीरता से दे रहे हैं।
डेस्क में बैठे विशेषज्ञ न केवल विषय से जुडी समस्याओं और शंकाओं का समाधान कर रहे हैं, बल्कि छात्रों को तनाव से उबरने और आत्मविश्वास बढ़ाने का भी कार्य कर रहे हैं। हेल्पलाइन के माध्यम से मिले मार्गदर्शन से छात्र संतुष्ट हो रहे हैं।


.jpg)









Leave A Comment