झूलेलाल चौक नहर पारा में सड़क डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन कर शुभारंभ
-रायपुर उत्तर विधानसभा के वार्डो में पार्षदो की अनुशंसा से 15 वें वित्त आयोग मद से ढाई करोड़ में सड़क डामरीकरण के नये विकास कार्य शीघ्र करवाकर मार्गो को यातायात हेतु सुगम और सुव्यवस्थित स्वरूप देने का कार्य
-महापौर मीनल चौबे और सभापति सूर्यकांत राठौड ने एमआईसी सदस्यों, पार्षद सहित करके नागरिको सहित दी शानदार सौगात, सडक निर्माण के दौरान ढाल का विशेष ध्यान रखने दिये निर्देश
रायपुर/ रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न वार्डो में जनप्रतिनिधि वार्ड पार्षदो की अनुशंसा से शीघ्र वार्डो के विभिन्न प्रमुख मार्गों में 15 वें वित्त आयोग मद अंतर्गत ढाई करोड रू. की स्वीकृत लागत से सड़क डामरीकरण के नये विकास कार्य करवाकर विभिन्न प्रमुख मार्गो को यातायात सुगम व सुव्यवस्थित बनाया जायेगा।
आज नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और सभापति श्री सूर्यकांत राठौड़ ने निगम वित्त विभाग अध्यक्ष श्री महेन्द्र खोडियार, निगम राजस्व विभाग अध्यक्ष श्री अवतार भारती बागल, शहीद हेमूकालाणी वार्ड क्रमांक 28 की पार्षद श्रीमती कृतिका जैन, श्रीमती पुष्पा रोहित साहू, श्री कैलाश बेहरा, पूर्व पार्षद श्री भावेश पिथालिया, पूर्व पार्षद प्रतिनिधि श्री सुभाष अग्रवाल, महिलाओं, गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नवयुवकों, आमजनों सहित नगर निगम जोन 2 जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय, नगर निगम अधीक्षण अभियंता श्री इमरान खान, जोन 2 कार्यपालन अभियंता श्री पी.डी घृतलहरे एवं अन्य संबंधित अभियंताओं की उपस्थिति में नगर निगम जोन 2 क्षेत्र अंतर्गत नहर पारा झूलेलाल चौक में रोड टारींग मशीन के समक्ष श्रीफल फोड़कर एवं कुदाल चलाकर सडक डामरीकरण के नये विकास कार्यों को भूमिपूजन करते हुए शुभारंभ किया।
महापौर श्रीमती मीनल चौबे और सभापति श्री सूर्यकांत राठौड ने नगर निगम जोन 2 जोन कमिश्नर और अधीक्षण अभियंता को तत्काल संबंधित स्वीकृत मार्गों में सडक डामरीकरण के नये विकास कार्य प्रारंभ करवाकर शीघ्र सतत मॉनिटरिंग कर गुणवत्ता युक्त तरीके से जनहित में जनउपयोग हेतु प्राथमिकता से पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने निर्देशित किया। अधिकारियों को सडक डामरीकरण के नये विकास कार्य करवाने के दौरान सड़क की ढाल का विशेष ध्यान रखने महापौर और सभापति ने निर्देशित किया ताकि सड़क किनारे निकास सुगमता से कायम हो सके और लंबे समय तक नये सड़क डामरीकरण कार्यों का वांछित लाभ नागरिको को प्राप्त हो सके।


.jpg)









Leave A Comment