राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत कलेक्टर ने बच्चों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई
रायपुर।शासकीय प्राथमिक उ. मा. विद्यालय कोसरंगी, आरंग में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने बच्चों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई और उन्हें इस बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक किया।उन्होंने कहा कि सामूहिक सहभागिता और दवा सेवन से फाइलेरिया जैसी बीमारी को खत्म किया जा सकता है। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री कुमार बिश्वरंजन, एसडीएम आरंग श्रीमती अभिलाषा पैकरा, सीएमएचओ डॉ मिथलेश चौधरी सहित अन्य अधिकारी, शिक्षक एवं स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।






.jpg)


Leave A Comment