अम्बेडकर अस्पताल में सिकल सेल मरीजों के लिए विशेष दवाई वितरण
- जाँच एवं न्यूमोकोकल टीकाकरण शिविर का आयोजन 16 से 23 फरवरी तक बाल्य एवं शिशु रोग विभाग की ओपीडी में
रायपुर ।पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर के बाल्य एवं शिशु रोग विभाग द्वारा सिकल सेल रोग से पीड़ित बच्चों के लिए विशेष दवाई वितरण, आवश्यक जाँच तथा न्यूमोकोकल (Pneumococcal) वैक्सीनेशन हेतु एक विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 16 फरवरी 2026 से 23 फरवरी 2026 तक विभाग के नियमित ओपीडी समयावधि में आयोजित किया जाएगा।
शिविर के दौरान सिकल सेल रोगियों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया जाएगा तथा आवश्यक स्वास्थ्य जाँच भी की जाएगी। साथ ही संक्रमण से बचाव के लिए न्यूमोकोकल वैक्सीन भी लगाई जाएगी, जो सिकल सेल से पीड़ित बच्चों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण मानी जाती है।
विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा मरीजों की समुचित जांच कर परामर्श दिया जाएगा तथा अभिभावकों को रोग प्रबंधन, पोषण एवं संक्रमण से बचाव संबंधी आवश्यक जानकारी भी प्रदान की जाएगी।
अम्बेडकर अस्पताल अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने शिविर के संबंध में जानकारी देते हुए बताया अभिभावक, निर्धारित तिथियों में अपने बच्चों को शिविर में अवश्य लाएं, ताकि समय पर उपचार एवं टीकाकरण सुनिश्चित किया जा सके। यह पहल सिकल सेल रोगियों के बेहतर स्वास्थ्य एवं जीवन गुणवत्ता में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।



.jpg)
.jpg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)


.jpg)
Leave A Comment