ब्लूप्रिंट के अनुसार तैयारी से बेहतर होंगे 12वीं केमिस्ट्री के परिणाम: रीता शंभरकर
- महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर स्कूल की विषय विशेषज्ञ ने विद्यार्थियों को दिए तकनीकी टिप्स
रायपुर। 12वीं केमिस्ट्री की तैयारी करते समय विद्यार्थियों को सबसे पहले ब्लूप्रिंट का ध्यान रखना चाहिए, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि किस यूनिट से कितने अंक के प्रश्न पूछे जाते हैं। ब्लूप्रिंट के अनुसार अध्ययन करने से तैयारी व्यवस्थित और प्रभावी बनती है। 12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए रसायन शास्त्र विषय पर विशेष मार्गदर्शन सत्र में इस आशय के टिप्स केमिस्ट्री की शिक्षिका रीता संभरकर ने दिए।
रीता ने बताया कि केमिस्ट्री में थ्योरी के साथ- साथ रासायनिक समीकरण, अभिक्रियाएं, नामकरण और न्यूमेरिकल प्रश्नों का नियमित अभ्यास आवश्यक है। ऑर्गेनिक, इनऑर्गेनिक और फिजिकल केमिस्ट्री, तीनों भागों को संतुलित रूप से पढ़ना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को समय प्रबंधन (टाइम मैनेजमेंट) पर विशेष जोर देते हुए कहा कि रोजाना निर्धारित समय पर अध्ययन करें और प्रत्येक यूनिट के लिए अलग-अलग समय तय करें।
कठिन अध्यायों के शॉर्ट नोट्स बनाएं और महत्वपूर्ण अभिक्रियाओं और सूत्रों की अलग सूची तैयार करें। उन्होंने कहा कि नियमित रिवीजन, सैंपल पेपर अभ्यास और आत्मविश्वास के साथ की गई तैयारी से 12वीं केमिस्ट्री बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।






.jpg)
.jpg)
.jpeg)
.jpeg)

.jpg)
Leave A Comment