न्यू कंपोजिट बिल्डिंग में कचरे के ढेर में लगी आग, तत्काल पाया गया काबू
बिलासपुर/ न्यू कंपोजिट बिल्डिंग में आज दोपहर कचरे के एक ढेर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही परिसर में मौजूद कर्मचारियों ने सतर्कता दिखाते हुए तत्काल नियंत्रण के प्रयास शुरू किए। सूचना मिलते ही अग्निशमन और होम गार्ड का संबंधित अमला मौके पर पहुंचा और आग पर शीघ्र काबू पा लिया गया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति को नुकसान नहीं हुआ। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और एहतियातन परिसर की साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए हैं।












.jpg)
Leave A Comment