ब्रेकिंग न्यूज़

 इलेक्ट्रॉनिक संयुक्त और विस्तार न्यूज के बीच 19 को खिताबी जंग

- प्रेस क्लब खेल मड़ई 2026 , स्व कुलदीप निगम स्मृति क्रिकेट 
-18 को महिला क्रिकेट टीमों का मुकाबला 
 रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब खेल मड़ई 2026 के अंतर्गत आयोजित स्व. कुलदीप निगम स्मृति इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल 19 फरवरी को इलेक्ट्रॉनिक संयुक्त और विस्तार न्यूज के बीच खेला जाएगा । 18 फ़रवरी को सुबह 8 बजे महिला पत्रकारों की क्रिकेट टीम " शक्ति " और " तेजस्वी " के बीच प्रदर्शन मैच होगा ।
नेताजी सुभाष स्टेडियम में खेले जा रहे प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में आज विस्तार न्यूज की टीम ने एतिहासिक प्रदर्शन करते हुए आईबीसी 24 को 10 विकेट से हराया । 147 रन विजयी लक्ष्य को उन्होंने बिना विकेट खोए प्राप्त कर लिया । सलामी जोड़ी सौरभ तिवारी ने 79 रनों और रवि मिरी ने 58 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को 9 ओवर में ही जीत दिला दी। दोनों को संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच चुना गया ।
पूर्व विजेता आईबीसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और निर्धारित 10 ओवर में 5 विकेट खोकर 146 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। आईबीसी की ओर से संजय सिंहदेव ने सर्वाधिक 30 गेंदों का सामना करते हुए 94 रनों की पारी खेली। इसी प्रकार अन्य खिलाड़ियों में अविनाश ने 14 गेंद पर 25 रन, रामेश्वर 5 गेंद में 4 रन, विशाल 4 गेंद में 4 रन, जैदी 8 गेंद पर 6 रन, हितेश एवं नवरतन ने 1-1 रन बनाए। इसके जवाब में विस्तार इलेवन ने बिना कोई विकेट खोये निर्धारित ओवरों से एक ओवर पहले ही इस लक्ष्य को पार कर लिया ।
गेंदबाजी में विस्तार इलेवन की ओर से किशन साहू ने सर्वाधिक 2 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट हासिल किया। खोमन एवं मुकेश ने भी 1-1 विकेट हासिल किया। आईबीसी के गेंदबाजों में कोई भी गेंदबाज विकेट नहीं ले पाया।  आज दूसरे सेमीफाइनल के दौरान मंच पर मुख्यअतिथि के रूप में पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा और राजेंद्र तिवारी उपस्थित थे । विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा , विकास उपाध्याय , प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला, प्रवक्ता धनंजय ठाकुर , शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री कुमार मेनन की उपस्थिति रही । 
इस अवसर पर केके निगम , नवीन निगम , राजेन्द्र निगम सहित निगम परिवार के अनेक सदस्य मौजूद रहे  रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, महासचिव गौरव शर्मा, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, संयुक्त सचिव निवेदिता साहू व भूपेश जांगड़े, वरिष्ठ पत्रकार  बृजेश चौबे , दिनेश तिवारी , संदीप पुराणिक , प्रदीप दुबे , विश्वेश ठाकरे, रविकांत मित्तल, सुखनंदन बंजारे , संजीव शुक्ला ,खेल मड़ई के संयोजक विजय मिश्रा, सह संयोजक शंकर चंद्राकर व अख्तर हुसैन सहित बड़ी संख्या में पत्रकार और खेलप्रेमी मौजूद थे। मैच के अंपायर वैदुर्य निगम व अनुराग , स्कोरर पी. रामाराव नायडू और महेन्द्र रहे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english