ब्रेकिंग न्यूज़

जनसमस्या निवारण शिविर, मौके पर अनेक समस्याओं का किया गया निराकरण

जिला प्रशासन बालोद की अभिनव शुरूआत, प्रशासनिक अमले के साथ बस में सवार होकर पहुँचे कलेक्टर, सीईओ जिला पंचायत एवं अपर कलेक्टर 
जिले के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि शिविर में हुए शामिल, कलेक्टर ने स्वच्छता अभियान एवं बाल विवाह की रोकथाम सुनिश्चित करने हेतु दिलाई शपथ 
बालोद/राज्य शासन के निर्देशानुसार बालोद जिला प्रशासन द्वारा जिले के डौण्डी विकासखण्ड के वनांचल के ग्राम पटेली में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर पटेली सहित ठेमाबुजुर्ग, ओरगांव, घोटिया, पचेड़ा, भर्रीटोला 36 एवं ढोर्रीठेमा सहित अंचल के अनेक गांवों के निवासियों के लिए सौगातों भरा रहा। शिविर में ग्रामीणों से आवेदनों का परीक्षण कर संबंधित विभागों के द्वारा उनके विभिन्न मांगों एवं समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया। ग्राम पटेली में आज आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में खास बात यह रही कि कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार कलेक्टर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक के साथ सभी जिला स्तरीय अधिकारी एक साथ बस में सवार होकर जनसमस्या निवारण शिविर में पहुँचे। जिला प्रशासन के इस अभिनव पहल की सभी ने मुक्तकंठ से सराहना की है। आज आयोजित शिविर में वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री चेमन देशमुख, राज्य एथेलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष श्री सौरभ लुनिया, जनपद पंचायत डौण्डी के अध्यक्ष श्री मुकेश कौड़ो, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री भोलाराम नेताम, जिला पंचायत सदस्य श्री मिथलेश निरोटी, वनमण्डलाधिकारी श्री अभिषेक अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्राची ठाकुर, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डीडी मण्डले सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा जनपद सदस्य श्री तुलेश्वर हिचामी, श्री शिव प्रसाद बारला, श्री पुनीत सेन, श्रीमती रत्ना हिरवारी, श्रीमती आशा आर्य एवं श्रीमती साधना सोरी के अलावा ग्राम पंचायत पटेली के सरपंच श्री बाबूलाल सिहारे एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने शिविर में उपस्थित लोगों को जीवन में स्वच्छता के महत्व की जानकारी देते हुए स्वयं स्वच्छ रहने तथा स्वच्छता के प्रति सजग रहने और इसके लिए समय देकर स्वच्छता के कार्य में अनिवार्य भागीदारी सुनिश्चित करने की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने शिविर में उपस्थित लोगों को बाल विवाह के गंभीर दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए बाल विवाह के रोकथाम के पुनीत कार्य में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की भी शपथ दिलाई। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा एवं अतिथियों ने गर्भवती महिलाओं को सुपोषण किट भेंट कर उनका गोदभराई रस्म को पूरा करने के अलावा नन्हें-मुन्हें बच्चों को स्वादिष्ट खीर खिलाकर उनका अन्नप्राशन कराया गया। इस दौरान शिविर में उपस्थित जनप्रतिनिधियों तथा आला अधिकारियों ने अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणों के साथ फाइलेरिया मुक्ति अभियान के अंतर्गत सामूहिक रूप से फाइलेरिया का दवाई का सेवन भी किया।  इस मौके पर विभिन्न विभागों से प्राप्त कुल 386 आवेदनों में से  अनेक आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। 
आज आयोजित शिविर में कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी एवं अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक ने शिविर में पहुँचे आवेदकों से मुलाकात कर उनके मांगों एवं समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को तलब कर ग्रामीणों के मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। शिविर में अतिथियों के द्वारा मछली पालन विभाग के मत्स्य पालन प्रचार योजना के अंतर्गत ग्राम पटेली निवासी गोपाल निषाद को 01 नग जाल एवं श्री किशुनराम को आईस बाॅक्स प्रदान किया गया। इसी तरह कृषि विभाग द्वारा 05 कृषकों को बैटरी चलित स्प्रेयर एवं 08 कृषकों को उन्नत उड़द बीज का वितरण किया गया। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 27 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड प्रदान करने के अलावा टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी के मरीजों को बेहतर पोषण प्रदान करने हेतु उन्हें निक्षय पोषण किट भी प्रदान किया गया। श्रम विभाग के द्वारा श्रमिकों को श्रम कार्ड के अलावा राजस्व विभाग के द्वारा शिविर में आवेदकों का आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनाकर अतिथियों के कर कमलों से उन्हें सौंपा गया। इसी तरह समाज कल्याण विभाग के द्वारा 04 श्रवणबाधितों को श्रवण यंत्र एवं 04 बुजुर्गों को छड़ी भी प्रदान किया गया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के हितग्राहियों के आवास निर्माण कार्य पूर्ण होने पर उन्हें आवास पूर्णता प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया। 
शिविर को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने डौण्डी विकासखण्ड के वनांचल के ग्राम पटेली में इस वर्ष के पहले जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर के आयोजन के लिए ग्राम पटेली सहित अंचल वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को जनसमस्या निवारण शिविर के महत्व एवं उद्देश्यों के संबंध में भी जानकारी दी। कलेक्टर ने कहा कि राज्य शासन के मंशानुरूप संपूर्ण प्रशासनिक अमले को आम जनता के बीच पहुँचकर उनके मांगों एवं समस्याओं के समुचित निराकरण हेतु जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिससे कि प्रशासन के आला अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि ग्रामीणों एवं आम जनता के वास्तविक समस्याओं से रूबरू हो सके। इस अवसर पर उन्होंने आम जनता के कल्याण हेतु राज्य व केन्द्र सरकार के द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए सभी किसानों को एग्रीस्टेक पोर्टल में अनिवार्य रूप से पंजीयन कराकर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना आदि विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। इसके अलावा उन्होंने आम जनता को आयुष्मान योजना अंतर्गत स्मार्ट कार्ड बनाकर स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का लाभ लेनेे तथा ग्रामीणों एवं श्रमिकों को श्रम विभाग के योजनाओं का लाभ लेने हेतु अनिवार्य रूप से श्रम कार्ड बनाने को कहा। इस अवसर पर उन्होंने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को फाइलेरिया बीमारी के गंभीर दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए शासन द्वारा चलाए जा रहे फाइलेरिया मुक्ति अभियान के अंतर्गत अनिवार्य रूप से फाइलेरिया की दवा का सेवन करने की भी अपील की। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने संपूर्ण जिले वासियों के सहयोग से बालोद जिले को मिल रही निरंतर उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्होंने इसका श्रेय पूरे जिले वासियों को दिया। उन्होंने कहा कि बिना जनभागीदारी के किसी भी कार्य को पूरा कर पाना असंभव है। श्रीमती मिश्रा ने बालोद जिले को अग्रणी बनाने तथा जिले के सर्वांगीण विकास हेतु जिले के जनप्रतिनिधियों तथा आम नागरिकों के साथ-साथ समाज के सभी वर्ग के लोगों से सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील भी की। श्रीमती मिश्रा ने आने वाले वर्षों में भयावह जल संकट के खतरे को देखते हुए भूजल की विदोहन की रोकथाम तथा जल संरक्षण के कार्य में अनिवार्य रूप से आम जनता से भागीदारी सुनिश्चित करने की भी अपील की। इसके साथ ही उन्होंने सड़क दुर्घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए दोपहिया वाहन चलाते वक्त अनिवार्य रूप से हेलमेट का उपयोग करने तथा इसके लिए अन्य लोगों को प्रेरित करने को कहा। 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री चेमन देशमुख ने डौण्डी विकासखण्ड के सुदूर वनांचल के ग्राम पटेली में इस वर्ष का पहले जनसमस्या निवारण शिविर की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा संपूर्ण राज्य की भाँति बालोद जिले के चंहुमूखी विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। श्री देशमुख ने कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के नेतृत्व में बालोद जिला प्रशासन द्वारा अर्जित की गई उल्लेखनीय उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कलेक्टर श्रीमती मिश्रा के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा सघन वृक्षारोपण के अलावा जल संचयन, जन भागीदारी अभियान के अंतर्गत पूरे देश में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए बालोद जिले को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के करकमलों से सम्मानित होने का अवसर प्राप्त हुआ है। इसके अलावा जिला प्रशासन द्वारा गुरूर विकासखण्ड के ग्राम नारागांव स्थित सियादेवी जलाशय के तट को इको टूरिज्म के रूप में सराहनीय प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। जनसमस्या निवारण शिविर में आज पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से 167, राजस्व विभाग से 63, समाज कल्याण विभाग से 12, वन विभाग से 14, परिवहन विभाग से 04, स्वास्थ्य विभाग से 14, पुलिस विभाग से 03, कृषि एवं महिला एवं बाल विकास विभाग से 09-09, पशु चिकित्सा विभाग से 02, बीएसपी, जिला अग्रणी बैंक एवं चिप्स से 01-01, खाद्य विभाग से 03, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से 10, विद्युत विभाग से 13, श्रम विभाग से 33 एवं अक्षय ऊर्जा विभाग से 03 सहित आज शिविर में विभिन्न विभागों से कुल 386 आवेदन प्राप्त हुए थे। इस दौरान स्वास्थ्य और आयुष विभाग के स्टाॅल में आगन्तुकों एवं ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई।  

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english