ब्रेकिंग न्यूज़

 उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने जनदर्शन में सुनीं समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

बिलासपुर, / उप मुख्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने आज नेहरू चौक बिलासपुर  स्थित अपने शासकीय कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में सैकड़ों नागरिकों से मुलाकात कर उनकी सामुदायिक एवं व्यक्तिगत समस्याएं गंभीरता से सुनीं। जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी मांगों और शिकायतों को सीधे उप मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। श्री साव ने प्रत्येक आवेदन को इत्मीनान के साथ सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
 जनदर्शन में प्रगतिशील युवा स्वर्णकार समाज, बिलासपुर के प्रतिनिधियों ने सामाजिक भवन में हो रहे कथित अवैध निर्माण को रोकने तथा दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए आवेदन सौंपा। वहीं ग्राम पंचायत  डेका के सरपंच ने लाल खदान से दर्रीघाट तक डिवाइडर में स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग रखी, ताकि क्षेत्र में आवागमन सुरक्षित हो सके। देसहा कुर्मी क्षेत्रीय महासभा सेमरसेल  मुंगेली के अध्यक्ष कलेश्वर कश्यप ने सेमरसल में कुर्मी समाज के सामुदायिक भवन की स्वीकृति हेतु ज्ञापन दिया। प्रेस कर्मचारी संघ के महासचिव तेरस यादव ने अपने पुत्र की उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने का निवेदन किया।इस दौरान पद्मश्री सम्मानित रामलाल बरेठ ने शिष्यों द्वारा अपनी 90वीं वर्षगांठ पर आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम के लिए आमंत्रण दिया। नगर पालिका निगम बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 54 की पार्षद रानी देवांगन ने पुराना तालाब, चिंगराजपारा के सौंदर्यीकरण के लिए ज्ञापन दिया। इसके अतिरिक्त श्री राम जानकी कल्याण सेवा समिति सेमरसल  हाई स्कूल एवं मेला स्थल में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने की मांग उठाई। क्षेत्र में लंबे समय से लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है, जिससे नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपमुख्यमंत्री श्री साव ने सभी आवेदनों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि जनदर्शन का उद्देश्य ही आम जनता को त्वरित राहत दिलाना है और सरकार जनता की समस्याओं के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english