राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को : जीपीएम जिले में चार परीक्षा केंद्रों में शामिल होंगे 903 उम्मीदवार
गौरेला पेंड्रा मरवाही/छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 का आयोजन रविवार 22 फरवरी को प्रदेश के सभी जिलों में दो पालियों-प्रथम पाली सुबह 10 से 12 बजे और द्वितीय पाली दोपहर 3 से 5 बजे निर्धारित है। जीपीएम जिले में 4 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, जहां कुल 903 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे। जिले में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में डॉ भंवर सिंह पोर्टे शासकीय महाविद्यालय पेंड्रा, शासकीय पंडित माधव राव सपरे महाविद्यालय पेंड्रारोड, मिश्री देवी शासकीय कन्या हाइयर सेकेंडरी स्कूल गौरेला और उच्च माध्यमिक विद्यालय (टिकरकला) गौरेला शामिल है। परीक्षा से पहले पीएससी ने अभ्यर्थियों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इस दिशा-निर्देश में परीक्षार्थियों के साथ-साथ परीक्षा कार्य में लगाए गए अधिकारियों को भी शामिल किया गया है। उन्हें भी सेलफोन (मोबाइल) या कोई भी इलेक्ट्रानिक डिवाइस परीक्षा केंद्र के भीतर ले जाने की अनुमति नहीं रहेगी। पीएससी ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट पहले परीक्षा केन्द्र के समस्त प्रवेश द्वार बंद कर दिये जाएंगे।


.jpg)
.jpg)


.jpg)



.jpg)
.jpg)
.jpg)
Leave A Comment